भोपाल में जनता क्वार्टर पर बुलडोजर एक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 23 नवंबर 2026। भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार सुबह से जर्जर मकानों को हटाने का अभियान शुरू हो गया। दशकों पुराने 599 ईडब्ल्यूएस आवासों को जमींदोज करने के लिए हाउसिंग बोर्ड ने प्रशासन और पुलिस के साथ मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर 10 पोकलेन मशीनों के साथ सैकड़ों कर्मचारी तैनात हैं। चार एसडीएम और 10 तहसीलदार भी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर यातायात का रास्ता बदल दिया गया है।

जनता क्वार्टर में मकान तोड़ने की कार्रवाई विरोध और कानूनी अड़चनों के कारण पहले टल चुकी थी। 14 नवंबर को प्रस्तावित अभियान पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने और रहवासियों के विरोध के चलते रोकना पड़ा था। विरोध के दौरान तीन महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ गई थी। इसके बाद 22 नवंबर को रविवार की छुट्टी के दिन जबलपुर हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई। कोर्ट ने ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सोमवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।

हाउसिंग बोर्ड के मुताबिक, जनता क्वार्टर के करीब 600 मकानों में रहने वालों में केवल 110 लोग ही मूल वैध आवंटी हैं। बाकी करीब 490 मकानों पर अनधिकृत कब्जे बताए जा रहे हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किराये की आर्थिक मदद केवल उन्हीं वैध आवंटियों को मिलेगी, जो मकान खाली करने के लिए सहमति पत्र जमा करेंगे। पात्र लोगों को मकान खाली करने के बाद कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार किराया दिया जाएगा।

हाउसिंग बोर्ड की योजना के तहत मध्य प्रदेश पुनर्विकास नीति-2022 के अंतर्गत इस पूरी जमीन का नए सिरे से विकास किया जाएगा। पुराने मकानों को हटाकर बहुमंजिला आवासीय परिसर बनाया जाएगा। इसमें वैध आवंटियों को मौजूदा मकान से 20 प्रतिशत बड़े नए फ्लैट देने का प्रस्ताव है। निर्माण अवधि के दौरान पात्र आवंटियों को किराया भी दिया जाएगा।

नगर निगम ने मई 2016 में ही जनता क्वार्टर के करीब 600 भवनों को जर्जर और जानलेवा घोषित कर दिया था। इसके बाद 2018 में भी मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे। अब करीब एक दशक बाद इन भवनों को हटाने की कार्रवाई जमीन पर शुरू हुई है। 

क्वार्टर नंबर 465 के आवंटी मोहम्मद हफीज खान को हाईकोर्ट से दो दिन की राहत मिली है। उनके मामले में याचिकाकर्ता और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी कलेक्टर के साथ बैठक कर किराये की राशि तय करेंगे। बुधवार को इसकी जानकारी हाईकोर्ट में पेश की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

 हंगामे और विरोध के बीच कृष्ण बाग में हटे अवैध कब्जे

शेयर करेमकान टूटते देख रो पड़े रहवासी इंडिया रिपोर्टर लाइव  इंदौर, 23 नवंबर 2026। इंदौर के कृष्णबाग क्षेत्र में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने के लिए सोमवार सुबह सात बजे से रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची। सबसे पहले रिमूवल गैंग ने माइक से अनाउंसमेंट कर रहवासियों को घरों का […]

You May Like

पिकअप नाले में गिरा तो सात मवेशियों को छोड़कर भागा तस्कर....|....सरेराह छुरा लहराकर लोगों को दी जान से मारने की धमकी....|....ओला, उबर टैक्सी चालकों की बदसलूकी और मनमाने किराये पर पुलिस सख्त....|.... हंगामे और विरोध के बीच कृष्ण बाग में हटे अवैध कब्जे....|....भोपाल में जनता क्वार्टर पर बुलडोजर एक्शन....|....बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब....|....छुट्टी के दिन मेले में पहुंचे 1.20 लाख से ज्यादा लोग....|.... वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य....|....पत्नी नेहा के खाने पर कमेंट कर ट्रोल हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी....|....वायु प्रदूषण छीन रहा है चेहरे की चमक?