लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत, नौ लोग गंभीर घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखीमपुर खीरी 28 सितंबर 2025। लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग के ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और कार की  भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम बच्चे समेत पांच की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें छह गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। उधर, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस लखीमपुर से लखनऊ जा रही थी। सवारियों से भरी वैन सीतापुर से लखीमपुर आ रही थी। इसमें 15 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और वैन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। 

छह लोगों की हालत गंभीर 
सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वैन से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।मरने वालों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल नौ लोगों में से छह की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। तीन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रोडवेज बस में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है। 

Leave a Reply

Next Post

नेपाल ने वेस्टइंडीज को हराया; ऐतिहासिक जीत से रचा इतिहास, 180 मैचों बाद टेस्ट खेलने वाले देश पर पहली जीत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शारजाह 28 सितंबर 2025। नेपाल क्रिकेट टीम ने आखिरकार अपने क्रिकेट इतिहास में सुनहरा अध्याय लिख दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में नेपाल ने 19 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। यह जीत इसलिए […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल