डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 12 अक्टूबर 2026। राजधानी लखनऊ में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला एएनएम कर्मियों का गुस्सा लगातार छठे दिन सोमवार को उस वक्त फूट पड़ा जब उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रामक तेवर दिखाते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास का घेराव कर दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पिछले छह दिनों से लगातार आंदोलन और ज्ञापन सौंपने के बावजूद शासन-प्रशासन स्तर पर उनकी सुध नहीं ली जा रही है और उनकी मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। 

प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सड़क पर बैठी महिला एएनएम कर्मियों को बलपूर्वक वहां से हटाते हुए बसों में भरकर इको गार्डन भेज दिया। आंदोलनकारी महिला कर्मियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी सभी संविदा एएनएम कर्मियों को तुरंत स्थायी करने, समान काम-समान वेतन देने, गृह जनपद में तैनाती सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य बीमा व नियमित ईपीएएफ अंशदान का लाभ देने तथा कार्यस्थल पर शिकायतों के निस्तारण के लिए विशाखा कमेटी का गठन करने जैसी जायज मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो उन्हें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। महिलाओं का कहना है कि वे इससे पहले भी कई बार डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को ज्ञापन सौंप चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें कोरे आश्वासन ही मिले हैं, जिससे उनमें आक्रोश और गहराता जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम

शेयर करेश्रमोदय विद्यालय की रसोई खंगाली इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 12 अक्टूबर 2026। नीलबड़ के मुगालिया छाप स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने और एक दर्जन से अधिक बच्चों के बीमार होने की घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रसोई का औचक निरीक्षण […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’