अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू के पहाड़ी इलाकों में बढ़ीं आतंकी गतिविधियां, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 20 मई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर आतंकियों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। पुंछ के एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। खुफिया इनपुट के मुताबिक पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, डोडा और ऊधमपुर के जंगलों व ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकियों की मूवमेंट देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में तीन महीने पहले जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह और उसके छह साथियों के मारे जाने के बाद आतंकी गतिविधियां कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई थीं। अब गर्मी बढ़ने और अमरनाथ यात्रा नजदीक आने के साथ आतंकी फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

आगामी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की आशंका के बीच सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं। जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में ड्रोन, थर्मल इमेजर और आधुनिक निगरानी उपकरणों की मदद से लगातार निगरानी रखी जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका को हुआ भारी नुकसान, 42 विमान और ड्रोन तबाह होने का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 20 मई 2026। अमेरिका की ओर से 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान कम से कम 42 सैन्य विमान क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। यह जानकारी अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च एजेंसी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल