विनेश ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस पर दिया जवाब, बोलीं- मुझे सिर्फ निष्पक्ष मौका चाहिए

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जींद 12 मई 2026। पहलवान व जुलाना से विधायक विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। डब्ल्यूएफआई की तरफ से विनेश को जारी कारण बताओ नोटिस को लेकर मामला चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर विनेश ने सार्वजनिक बयान जारी कर खुद को पूरी तरह नियमों के दायरे में बताया है। विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर डाली पोस्ट में स्पष्ट किया है कि उन्हें एक जनवरी 2026 से आधिकारिक ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में वापसी की अनुमति मिल चुकी है। दावा किया है कि इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने लिखित रूप से उन्हें पात्र घोषित किया था। इसी आधार पर उन्होंने गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 2026 सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया।

आरोप है कि प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के बावजूद उन्हें वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करने दी गई और ट्रेनिंग हॉल तक इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। विनेश ने कहा है कि वह किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहीं बल्कि सिर्फ योग्यता के आधार पर खेलने का अवसर चाहती हैं।

एजेंसियों के साथ किया पूरा सहयोग
विनेश ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस में लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 के वेयर अबाउट्स फेलियर और दिसंबर 2025 के मिस्ड टेस्ट को एंटी डोपिंग नियमों का उल्लंघन बताना सही नहीं है। उनके अनुसार उन्होंने संबंधित एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया और ये मामले वाडा कोड 2021 के तहत उल्लंघन की श्रेणी में नहीं आते।

अलग-अलग भार वर्ग में ट्रायल पर किसी ने नहीं जताई थी आपत्ति
विनेश ने 2024 चयन ट्रायल में दो अलग-अलग भार वर्गों में भाग लेने के आरोप को भी निराधार बताया। विनेश का कहना है कि उस समय एडहॉक कमेटी को इसकी पूरी जानकारी थी और किसी स्तर पर आपत्ति नहीं जताई गई थी।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षा का नया खाका: बंगाल-असम में घुसपैठिये और कट्टरपंथी रडार पर, 450KM सीमा की होगी बाड़बंदी; सख्त होगा पहरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 12 मई 2026। पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच केंद्र सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा से जुड़े राज्यों के लिए नई सुरक्षा रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा सरकार बनने के बाद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल