‘छह वीरों को पहली बार सम्मान का दावा गलत’, सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2026। ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों को सम्मान देने को लेकर उठे विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलिदान देने वाले छह सैनिकों के नाम पहली बार सार्वजनिक किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टें और सोशल मीडिया पर प्रसारित दावे तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। इन वीर सैनिकों को समय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी।

कांग्रेस के आरोपों के बाद मंत्रालय का बयान
रक्षा मंत्रालय का यह बयान कांग्रेस के आरोपों के बाद आया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया था कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलिदान हुए छह जवानों के बलिदान को एक साल तक सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया और उनकी बलिदान को छिपाया गया। मंत्रालय ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट में यह गलत दावा किया जा रहा है कि इन छह वीरों के बलिदान को पहली बार अब सार्वजनिक किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है।

11 मई 2025 को ही डीजीएमओ ने दी थी श्रद्धांजलि
स्पष्टीकरण के मुताबिक 11 मई 2025 को आयोजित प्रेस वार्ता में सैन्य अभियानों के तत्कालीन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने इन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी और उनके बलिदान का उल्लेख किया था। इसके साथ ही 14 अगस्त 2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इन छह वीर सैनिकों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए जाने की जानकारी सार्वजनिक की गई थी। यह उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को मान्यता देना था। सेना के सोशल मीडिया हैंडल पर भी इन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के चुराह में खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत; छिटक कर दूर गिरे शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंबा 28 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही चार […]

You May Like

रायगढ़ में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....|....'मेरा जमीर नहीं मानता..'; गुटखा और पान मसाला के विज्ञापन ठुकराने के फैसले पर बोले सनी देओल....|.... पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी....|....बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस....|....छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट....|....बच्चों की मांग पर बना स्कूल, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा....|....बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा....|....अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : सीएम साय....|....एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस....|....हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार