पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 16 अ्गस्त 2026। बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होना है। चैंपियनशिप में भारत के शीर्ष शटलर हिस्सा ले रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने कहा है कि चैंपियनशिप का आयोजन भारत में होना बेहद खास है। सिंधू ने इस दौरान उम्मीद जताई कि वह इस टूर्नामेंट में अपना 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने में सफल रहेंगी। 

स्थानीय समर्थन का जताया भरोसा
पीवी सिंधू ने कहा, विश्व चैंपियनशिप का भारत में होना बेहद खास है। मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं। लंबे समय बाद चैंपियनशिप का आयोजन भारत में हो रहा है। मैंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप जीती थी। लगभग सात साल बाद, मुझे फिर से अच्छा करने की उम्मीद है। जापान ओपन ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। मुझे उम्मीद है कि मैं उसे बनाए रखूंगी। सब कुछ ठीक चल रहा है। मैं एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रही हूं और प्रतियोगिता का इंतजार कर रही हूं। हमें स्थानीय लोगों का बहुत समर्थन मिलेगा। मैं पदक जीतने की कोशिश करूंगी।

फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने कहा, मुझे लगता है कि यह मेरे आत्मविश्वास के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही है। वर्ल्ड टूर फाइनल से गुजरना। यूरोपियन चैंपियन, जापान ओपन में अच्छे परिणाम रहे। मुझे यह भी लगता है कि मैं वर्ल्ड टूर और बड़े टूर्नामेंट्स में अच्छा कर सकता हूं और निरंतर रह सकता हूं। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी भी अच्छी रही है। भारत में श्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश रहेगी।

फ्रांस के एलेक्स लैनियर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने अच्छी तैयारी की है। हम थोड़ा फ्रेश होने के लिए, थोड़ी और तैयारी करने के लिए चीन में थे। मुझे लगता है कि हमें वहां सही ऊर्जा मिली।’ 2023 में हुए विश्व चैंपियनशिप के विजेता थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न ने कहा, मुझे लगता है कि पुरुष एकल सच में मुश्किल है। हर पोजीशन बहुत मुश्किल है। मैं फिर से इंडिया आया हूं और सच में बहुत खुश हूं। मैं इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।

Leave a Reply

Next Post

'मेरा जमीर नहीं मानता..'; गुटखा और पान मसाला के विज्ञापन ठुकराने के फैसले पर बोले सनी देओल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 16 अगस्त 2026। फिल्म जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जो फिल्मों की तरह ही विज्ञापनों का चुनाव भी बहुत सोच-समझकर करते हैं। कुछ सितारे पान मसाला और गुटखा जैसे उत्पादों के विज्ञापनों से दूरी बरतते हैं और इनके ऑफर ठुकराने में बिल्कुल वक्त […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया की जीत से हैरान हुआ पाकिस्तान....|....विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी....|....एलपीजी की कीमतों में उछाल....|....मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त....|....सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान....|....भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार....|....जल संकट: निगम ने घर-घर सर्वे शुरू किया....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक....|....270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण....|....महासागरों में रिकॉर्ड गर्मी: 23 जेटाजूल ऊर्जा से पिघल रहा समुद्री जीवन