मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 19 सितंबर 2026। मोती नगर इलाके में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से रसोई गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दमकल विभाग के मुताबिक तड़के 3.25 बजे विभाग को मोती नगर के शाहपुरा स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग दो मंजिला मकान के भूतल पर लगी थी। आग के दौरान घर में रखा सिलिंडर में धमाका हो गया।

जिसके चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान करने में जुटी है। वहीं दमकल विभाग ने 4.30 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम विजय कुमार है। उम्र लगभग 50 और 55 वर्ष के बीच है। पूरा मामला क्या है यह सब जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इस हादसे में आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और बिजली के मीटर भी क्षतिग्रस्त हुए। 

Leave a Reply

Next Post

मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बाढ़, 19 सितंबर 2026। बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र के बॉसोबागी गांव में मुखिया के घर से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद होने का मामला सामने आया है। विश्वकर्मा पूजा के दिन हथियारों की पूजा और उनके सार्वजनिक प्रदर्शन की सूचना पर एसटीएफ और बाढ़ […]

You May Like

अमेरिकी सीनेट में पहले मुस्लिम सांसद बनकर अब्दुल अल-सैयद ने रचा इतिहास....|....रामायण: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म....|....बुरे दौर में राजेश खाना को अकेला छोड़ गए प्रोड्यूसर्स: केसी बोकाडिया....|....यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास....|....मामूली वेतन पाने वाले प्रबंधक के पास मिली करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति....|....साहब बीवी भाग गई, वापस दिला दीजिए, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा पति....|....पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान....|....सीएम योगी आज करेंगे पदयात्रा....|....पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर....|....ट्रंप की हार पर दिपके को क्यों याद आए ज्ञानेश कुमार?