सिद्धारमैया सीएम व शिवकुमार होंगे डिप्टी सीएम, 20 मई को शपथ ग्रहण, कांग्रेस ने आज बुलाई CLP की बैठक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 मई 2023। कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर लगातार चार दिन मंथन के बाद कांग्रेस हाइकमान ने फैसला ले लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। जबकि डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति जताई। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा।  

वहीं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज (18 मई) शाम 7 बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों को CLP बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचने के लिए कहा गया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि अगले मुख्यमंत्री के बारे में आज या कल फैसला किया जाएगा और 72 घंटे के भीतर नया मंत्रिमंडल बन जाएगा। 

बता दें बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की कांग्रेस हाइकमान के साथ बैठकों का लंबा सिलसिला चलता रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बीच कई दौर की चर्चा हुई। बैठक में डीके शिवकुमार को भी सहमति बनाने के लिए बैठाया गया था। इससे पहले दिन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर साझा समझौते की खबरें आईं। दावा किया गया कि बेंगलुरु में शपथ ग्रहण की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अब देर रात खबर आई है कि अगले मुख्यमंत्री पर सहमति बन गई है।

Leave a Reply

Next Post

जल्लीकट्टू की कानूनी वैधता बरकरार, कोर्ट ने कहा- न्यायिक प्रणाली का हिस्सा न हों सांस्कृतिक विरासतें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 मई 2023। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के उस कानून की वैधता बरकरार रखी, जिसके तहत सांडों से जुड़े खेल ‘जल्लीकट्टू’ को मंजूरी दी गई थी। न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से यह […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां