सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता बोले- महिलाएं पुरुषों से श्रेष्ठ, आरक्षण जैसे सहारे की जरूरत नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 मार्च 2024। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शनिवार को कहा कि महिलाएं पुरुषों से श्रेष्ठ और सक्षम हैं। उन्हें आरक्षण आधारित धारणाओं को स्वीकार नहीं करना चाहिए। ‘कानूनी क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धि’ कार्यक्रम में मेहता ने कहा कि महिलाएं जिसकी हकदार हैं वो उन्हें बिना आरक्षण भी प्राप्त कर सकती हैं।

कानूनी पेशे में जगह पाने के लिए महिलाओं ने संघर्ष किया
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, यदि किसी विशेष क्षेत्र में गुजरातियों की संख्या कम है और गुजराती होने के नाते यदि मुझे कुछ मिलता है तो यह मेरा सम्मान नहीं होगा। अगर मैं सक्षम हूं तो मुझे यह मिल ही जाएगा और यही बात महिलाओं पर लागू होती है। सोसायटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स (एसआईएलएफ) और एसआईएलएफ लेडीज ग्रुप (एसएलजी) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि महिलाओं ने कानूनी पेशे में जगह पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। मेहता ने कहा कि महिलाएं पहले से ही कई मामलों में पुरुषों से आगे हैं।

केवल एक महिला प्रधानमंत्री आपातकाल के लिए पर्याप्त थी
मेहता ने कहा, मेरा मानना है कि जो महिलाएं पुरुषों के बराबर बनना चाहती हैं, उनमें महत्वाकांक्षा की कमी है। क्योंकि आप पहले ही पुरुषों से आगे हैं। आपको खुद को नीचा क्यों दिखाना चाहिए और पुरुषों के बराबर होने का प्रयास क्यों करना चाहिए? उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का उदाहरण दिया और कहा यदि आप संख्या देखेंगे तो महिला प्रधानमंत्री की संख्या बहुत कम है। लेकिन केवल एक महिला प्रधानमंत्री आपातकाल के लिए पर्याप्त थी। इस्राइल में एक गोल्डा मेयर ही काफी थीं। ब्रिटेन में एक मार्गरेट थैचर ही काफी थीं। कॉर्नेलिया सोराबजी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी और वह भारतीय बार में वकील के रूप में नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्होंने अपनी योग्यता की बदौलत यह मुकाम हासिल किया।

Leave a Reply

Next Post

जौनपुर में बड़ा हादसा: हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; दो गंभीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जौनपुर 10 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल