राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम होने की मिली सूचना, जांच के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 29 अगस्त 2023। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को बम होने की सूचना मिली। हालांकि जांच के बाद यह सूचना फर्जी निकली और एयरपोर्ट पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुलिस ने बताया कि हमें कल एयरपोर्ट में बम होने की सूचना वाला एक ईमेल मिला था। इसके बाद तुरंत एक टीम ने एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेल करने वाला का पता लगाने में जुटी है।  हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को बम होने की सूचना मिली। हालांकि जांच के बाद यह सूचना फर्जी निकली और एयरपोर्ट पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुलिस ने बताया कि हमें कल एयरपोर्ट में बम होने की सूचना वाला एक ईमेल मिला था। इसके बाद तुरंत एक टीम ने एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेल करने वाला का पता लगाने में जुटी है। 

पहले भी उड़ी थी अफवाह
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की सूचना मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले साल 2019 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां एक व्यक्ति ने राजीवा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में दो विमानों में बम रखे होने की झूठी सूचना दी थी। खासकर उस वक्त गृह मंत्री अमित शाह भी हैदराबाद पहुंचने वाले थे। जिसके चलते सुरक्षाकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए और विमानों की तलाशी ली गई। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रेम में निराश था और शराब के नशे में उसने झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

Leave a Reply

Next Post

'कोरोना लॉकडाउन के बाद बढ़े बाल विवाह', महाराष्ट्र महिला आयोग की चीफ बोलीं- मोबाइल जिम्मेदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 अगस्त 2023। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दावा किया है कि कोरोना लॉकडाउन के बाद राज्य में बाल विवाह की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को आयोजित करते हुए रुपाली चकनकार ने यह बात कही। […]

You May Like

धुरंधर: निम्रत कौर ने की फिल्म की जमकर तारीफ....|....भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील: कृषि और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ेगा निर्यात....|....युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग....|....हाईटेंशन लाइन के नीचे ही बना रहे पंपिंग स्टेशन....|....पंचायतीराज चुनाव: चार चरणों में ईवीएम से मतदान....|....अंकित पटेल हत्याकांड में बड़ा खुलासा....|....बाकानेर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त....|....तीन दशक पुराने 300 रुपये के रिश्वत मामले में पटवारी को राहत....|....एआई की मनमानी पर लगेगा ब्रेक....|....विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस से की मुलाकात