कबीरधाम जिले में 42 कोरोना के नए मरीज मिले

indiareporterlive
शेयर करे

संक्रमित व्यक्तियों में 2 स्वास्थ्य विभाग के लेब टेक्नीशियन और आरएमए शामिल, 40 प्रवासी श्रमिक, 06 बच्चे भी शामिल

सभी को बेहतर उपचार के लिए रायपुर एम्स और राजनांदगांव कोविड हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कवर्धा, 07 जून 2020 कबीरधाम जिले में 42 , कोरोना कोविड-19 के नए पाजेटिव केस मिले है। इस संक्रमित व्यक्तियों में 2 स्वास्थ्य विभाग के लेब टेक्नीशियन और आरएमए को भी कोरोना पाजेटिव पाया गया है। शेष 40 प्रवासी श्रमिक है, जिसमे 6 बच्चे भी शामिल है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर एम्स और राजनांदगांव के कोविड हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी की जा रही है। एम्स रायपुर से मिली रिपोर्ट के आधार पर कवर्धा विकास खण्ड के बिटकुली, केसली में 20, कवर्धा के गोदना रिसोर्ट के पास आदिवासी छात्रावास में 04, बोड़ला में 4, सहसपुर लोहरा के मोहभट्टा में 14 इस तरह कुल 42 नए कोरोना के नए संक्रमित व्यक्ति मिले है। जिला सर्लिवेन्स अधिकारी डॉ गौरव परिहार ने बताया कि संबधित क्वारेन्टीन सेंटर में कोरोना वायरस के रोकथाम, नियन्त्रण के बचाव के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस खबर के बीच राहत देने वाली खबर यह भी है कि जिले में अब तक जितने भी नए मरीज मिले है, सभी को जिला राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित क्वारेन्टीन सेंटर में सुरक्षित ऱखा गया था। कोरोना वायरस के रोकथाम व बचाव की दृष्टि से क्वारेन्टीन सेंटर सार्थक साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

"अपने पिता की छाया बनूँगा, दुःखयारों के दुख हर लूँगा।" - अमित अजीत जोगी

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 09-06-2020 ठाकुर देव की दया दृष्टि से, आदिवासी कंवर समाज के संस्कार अनुसार आज हमारे पैतृक निवास जोगीसार में माननीय स्वर्गीय अजीत जोगी जी के दशगात्र और गंगापूजन का कार्यक्रम, समाज के वरिष्ठजनों द्वारा विधि विधान से पूर्ण हुआ। इसके साथ ही आदिवासी कंवर समाज […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान