सूर्यकुमार ने पहली बार टी20 रैंकिंग में हासिल किए 895 अंक, मोहम्मद रिजवान से 54 प्वाइंट आगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुबई 23 नवंबर 2022। आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बादशाहत कायम है। वह आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। टी20 विश्व कप में 239 रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा 124 रन बनाए और सिर्फ एक बार आउट हुए। दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 111 रन बनाए और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 895 अंक हासिल कर लिए थे। हालांकि, अगले मैच में वह 13 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए और उन्हें पांच अंक का नुकसान हुआ।  फिलहाल सूर्यकुमार यादव 890 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है। वह दूसरे स्थान पर मौजूद मोहम्मद रिजवान से 54 अंक आगे हैं, जिनके पासस 836 रेटिंग प्वाइंट हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। कॉन्वे के पास 788 अंक हैं। वहीं, चौथे स्थान पर मौजूद बाबर के पास 778 अंक हैं। भारत के ईशान किशन को भी अच्छी बल्लेबाजी का फायदा मिला है और 10 पायदान के सुधार के साथ वह 33वें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को भी एक पायदान का फायदा हुआ है और वह सातवें स्थान पर आ गए हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स पांच स्थान के सुधार के साथ 35वें स्थान पर हैं। 

गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन भारत के भुवनेश्वर कुमार दो स्थान के फायदे के साथ 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी को भी दो स्थान का फायदा हुआ है और वह 14वें स्थान पर आ गए हैं। साउदी ने इस सीरीज के दूसरे मैच में हैट्रिक ली थी।

वनडे रैंकिंग में वॉर्नर-हेड को फायदा
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने कमाल की बल्लेबाजी की और दोनों को आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वॉर्नर एक स्थान ऊपर पांचवें पायदान पर आ गए हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह सातवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, सीरीज में 240 रन बनाने वाले ट्रेविस हेड 12 स्थान के फायदे के साथ 30वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क को चार पायदान का फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, स्पिन गेंदबाज एडम जंपा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। वह 655 अंक के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं। इस सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए थे और उन्हें आठ स्थान का फायदा हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

ईरान के उप विदेशमंत्री ने की भारत की तारीफ, अमेरिका और पश्चिमी देशों पर लगाए कई गंभीर आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 नवंबर 2022। ईरान के उप विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी ने आज विदेशमंत्री एस जयशंकर से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर चर्चा की।  बाघेरी कानी ने कहा कि भारत […]

You May Like

गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास