फिल्म ‘हाय जिंदगी’ का मुद्दा पहुंचा अदालत, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

नई दिल्ली/मुंबई 07 नवंबर 2025। आगामी फिल्म ‘हाय जिंदगी’ की थीम अब अदालत के दरवाज़े तक पहुंच गई है। बलात्कार के प्रावधान (बीएनएस धारा 63) को जेंडर न्यूट्रल बनाने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका 29 अक्टूबर, 2025 को सूचीबद्ध की गई थी, जिसे पहले से लंबित याचिका डब्लू.पी.( सीआरएल) 3274/2025 से जोड़ दिया गया है। अदालत ने इसी विषय पर ट्रांसजेंडरों के अधिकारों से संबंधित मामले में पहले ही केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

फिल्म ‘हाय जिंदगी’, जो 14 नवंबर, 2025 को रिलीज़ होने जा रही है, इसी सामाजिक और कानूनी मुद्दे को उजागर करती है। निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल और निर्देशक अजय राम ने फिल्म के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की है कि पुरुष भी यौन उत्पीड़न और बलात्कार के शिकार हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान कानून में उनके लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है। फिल्म एक संवेदनशील संदेश देती है कि कानून को समय के साथ लैंगिक रूप से तटस्थ बनाया जाना चाहिए, ताकि सभी के साथ समान न्याय हो सके।

फिल्म में गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी और ऋषभ शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई है।

Leave a Reply

Next Post

मोबाइल पर बात करते समय बिजली डेम में गिरा युवक, हुई मौत; दोस्तों के साथ घूमने आया हुआ था

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नारायणपुर 07 नवंबर 2025। जिले के थाना भरंडा क्षेत्र अंतर्गत बिंजली डेम में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग