बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 जीतने वाले खिलाड़ी बने रोहित, बाबर आजम को पीछे छोड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब नॉकआउट मुकाबले में गुरुवार को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं, बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया भले ही जीत रही हो, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म इस टूर्नामेंट चिंता का विषय रहा है। वह अब तक पांच मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके हैं। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से रोहित के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

रोहित एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस साल 28 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और 21 में टीम ने जीत हासिल की है। सात मैच भारतीय टीम ने इस साल रोहित की कप्तानी में गंवाए हैं। इस मामले में रोहित ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। बाबर ने पिछले साल यानी 2021 में 29 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की और इसमें से 20 मैचों में पाक टीम ने जीत हासिल की। छह मैच पाकिस्तान ने गंवाए और तीन मैच बेनतीजे रहे। रोहित ने पिछले एक साल भारत को टी20 में शीर्ष पर पहुंचाया। टीम इंडिया फिलहाल टी20 रैंकिंग में नंबर वन टीम है। उनकी कप्तानी में भारत ने इस साल देश-विदेश में सभी द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है। हालांकि, कुछ टी20 सीरीज में उन्हें आराम भी दिया गया। भारत ने 2022 में कुल 37 टी20 मैच खेले, जो कि किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इनमें से 27 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। नौ मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

37 में से 28 मैचों में रोहित शर्मा कप्तान रहे। वहीं, इस साल हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत भी टी20 में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। इस साल (2022) बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वालों में रोहित के बाद पाक के बाबर आजम का नाम है। बाबर ने इस साल 24 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है और 13 मैच जीते हैं। 11 मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। 

भारतीय टीम इस साल रोहित की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारत ने पिछली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वहीं, 2013 के बाद से भारतीय टीम कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। पिछली बार टीम इंडिया ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का सामना हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

ट्विटर के बाद अब मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी, इस हफ्ते जा सकती है हजारों कर्मियों की नौकरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। ट्विटर के बाद अब सोशल मीडिया साइट फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार मार्क जुकरबर्ग की कंपनी से इस हफ्ते बड़े पैमाने पर छंटनी (Layoffs) होने जा रही है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं