सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री बने रहने के संकेत दिए, कहा : अगले साल 17वां बजट पेश करूंगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलुरू 20 नवंबर 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का संकेत देते हुए सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल अपना रिकॉर्ड 17वां बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिद्धरमैया ने मार्च में अपना 16वां बजट पेश किया था। वह एलजी हवानूर द्वारा प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने की स्वर्ण जयंती पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘जब मैं पहली बार वित्त मंत्री बना था, तो एक अखबार ने लिखा था – यह सिद्धरमैया सौ भेड़ें भी नहीं गिन सकता, वह कर्नाटक के वित्त मंत्री के रूप में कैसे काम करेगा – मैंने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया….. मैंने 16 बजट पेश किए हैं और अब 17वां बजट पेश करूंगा।” अगले साल मार्च में 2026-27 का बजट प्रस्तुत किये जाने की संभावना है और इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

सिद्धरमैया की यह टिप्पणी राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आई है। कर्नाटक में नवंबर में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें हैं, जिसे कुछ लोग ‘नवंबर क्रांति’ के रूप में संदर्भित कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

10वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 20 नवंबर 2025। बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 18वीं विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे। इसमें एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट