नाबालिग छात्रा को 6 महीने से अश्लील मैसेज भेज रहा था लैब असिस्टेंट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 20 अगस्त 2026। कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल में ही पदस्थ लैब असिस्टेंट पर लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब छह महीने से छात्रा को लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। शुरुआत में छात्रा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बावजूद आरोपी की कथित हरकतें बढ़ती गईं। आखिरकार परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल में कार्यरत लैब असिस्टेंट द्वारा उनकी बेटी से लगातार व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक बातचीत की जा रही थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जांच के दौरान छात्रा और आरोपी के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की गई।

पुलिस ने आरोपी लैब असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद स्कूल में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा और ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेने की बात कही है।

Leave a Reply

Next Post

गले में जहरीला सांप डालकर घूमता रहा नशेड़ी युवक

शेयर करेकई बार डसे जाने पर अस्पताल पहुंचा, वहां से भी भागा इंडिया रिपोर्टर लाइव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 अगस्त 2026। गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक ग्रामीण पड़ोसी के घर में घुसे जहरीले सांप को पकड़कर गले में डालकर काफी देर तक गांव में घूमता […]

You May Like

सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा....|....हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार....|....उज्जैन में रावण दहन पर बढ़ा विवाद....|....भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद....|....चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में 'दुश्मन देश'....|....सेवा संकल्प अभियान फ्लॉप शो, जनता तो दूर भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं ने भी बनाई दूरी: धनंजय सिंह ठाकुर....|....विजय शर्मा चुनाव आयोग के स्वयंभू प्रवक्ता मत बने - कांग्रेस....|....खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी....|....रकुल प्रीत सिंह: 'मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं'....|....सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट