पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। धनतेरस पर्व पर मतदान नहीं होगा। धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के कार्यक्रम में एक दिन का बदलाव किया गया है। हालांकि मतदान की तारीखें पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेंगी, जबकि पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तारीख एक दिन पहले कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियां अब 21  अक्तूबर को रवाना होंगी और 22  अक्तूबर को मतदान होगा। पंच-सरपंच के लिए नामांकन 23  अक्तूबर और मतदान 24  अक्तूबर को होगा। उप सरपंच का चुनाव 25  अक्तूबर को होगा।

दूसरे चरण का कार्यक्रम

दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 27  अक्तूबर को होगा और मतदान 28  अक्तूबर को होगा। पंच-सरपंच के लिए नामांकन 29  अक्तूबर, मतदान 30  अक्तूबर और उप सरपंच का चुनाव 31  अक्तूबर को होगा।

तीसरे चरण में भी बदलाव

तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियां अब 2 नवंबर को रवाना होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवंबर को होगा। इसके बाद पंच-सरपंच के लिए नामांकन 4 नवंबर, मतदान 5 नवंबर और उप सरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा। 

बाकी कार्यक्रम यथावत

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव के घोषित कार्यक्रम में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल पहले, दूसरे और तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तारीख एक दिन पहले की गई है। यह बदलाव धनतेरस पर्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस बदलाव के बाद चुनावी कार्यक्रम में धनतेरस के दिन मतदान की स्थिति नहीं रहेगी और संबंधित चुनावी प्रक्रिया एक दिन पहले पूरी करने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Next Post

हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करेरंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप इंडिया रिपोर्टर लाइव हिसार (हरियाणा), 06 अक्टूबर 2026। हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार नरेश की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 04 अक्टूबर की रात्रि को कैमरी रोड स्थित मिलन प्लेस […]

You May Like

सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा....|....हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार....|....उज्जैन में रावण दहन पर बढ़ा विवाद....|....भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद....|....चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में 'दुश्मन देश'....|....सेवा संकल्प अभियान फ्लॉप शो, जनता तो दूर भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं ने भी बनाई दूरी: धनंजय सिंह ठाकुर....|....विजय शर्मा चुनाव आयोग के स्वयंभू प्रवक्ता मत बने - कांग्रेस....|....खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी....|....रकुल प्रीत सिंह: 'मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं'....|....सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट