भारत के श्रीलंका दौरे पर कोरोना का साया, फिर टल सकती है जुलाई में होने वाली सीरीज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मई 2021। भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज पर इस बार भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जुलाई में भारत बनाम श्रीलंका के बीच 6 मैच होने वाले हैं, इसमें तीन वनडे और तीन टी-20 शामिल है, लेकिन श्रीलंका में कोरोना की तेज रफ्तार को देखते हुए इस बार भी मैचों को आगे के लिए टाला जा सकता है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी भारत के इस दौरे को लेकर चिंतित है।पिछले एक सप्ताह में श्रीलंका में 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, वहीं 145 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। 

पिछले साल जून में होनी थी सीरीज

गौरतलब है कि भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना महामारी की दूसरी चपेट में है। भारत में रोजना कोरोना संक्रमण के लाखों नए मामले आ रहे हैं, वहीं हजारों लोगों की जान जा रही हैं। दूसरी तरफ श्रीलंका में भी कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। यहां भी कोरोना से सैकड़ों मौतें हो रही हैं। पिछले साल जून में इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच 3 वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेले जाने थे, लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर इस साल जुलाई में तिथि तय की गई थी, लेकिन कोरोना से बिगड़े हालात को देखते हुए इस बार भी सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 

बीसीसीआई श्रीलंका दौरे पर बी टीम को भेजेगी

श्रीलंका में बढ़ते कोरोना मामले पर श्रीलंका बोर्ड के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने कहा कि कोरोना संक्रमण एक बड़ी चिंता है। हालांकि बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कोरोना के दौरान सफलता पूर्वक इंग्लैंड और बाकी टीमों की मेजबानी की थी। हमें भरोसा है कि इस दौरान भारत की भी मेजबानी करने में सक्षम होंगे। वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई श्रीलंका दौरे पर बी टीम भेजने का फैसला किया है। बीसीसीआई के मुताबिक इस दौरान टीम के मुख्य खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर रहेंगे। श्रीलंका दौरे में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने दिया आदेश: ज्यादा बिल वसूलने वाले अस्पतालों पर महामारी एक्ट में दर्ज होगी एफआईआर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आगरा 15 मई 2021। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड और नॉन कोविड अस्पतालों में मरीजों से इलाज के नाम पर हो रही मनमानी वसूली पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई के आदेश जिलाधिकारी को दिए हैं। जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से अस्पतालों की शिकायत […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें