बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग का सर्वे, वित्तीय अनियमितता के हैं आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 फरवरी 2023। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के सर्वे की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी सर्वे की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि दिल्ली के साथ ही बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने सर्वे किया है। 

बीबीसी के ठिकानों पर आयकर विभाग के सर्वे वित्तीय अनियमितता के आरोप में हुआ है। करीब 20-22 ठिकानों पर यह सर्वे हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15-20 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीमें बीबीसी के दफ्तर पहुंची और सर्वे शुरू कर दिया। दफ्तर में अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं बीबीसी पर आईटी के सर्वे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है’। 

Leave a Reply

Next Post

मोहम्मद शमी पर वाइफ ने लगाया था मैच फीक्सिंग का आरोप, अब ईशांत शर्मा ने उन आरोपों के बारे में की खुलकर बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 फरवरी 2023। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वास्तव में खुद को अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया है. जबकि शमी वर्तमान में भारतीय टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन अब तक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं