जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की रेड, छापेमारी में एक करोड़ नकद और 100 बुलेट्स बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जून 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची में छापेमारी कर एक करोड़ रुपये नकद और 100 गोलियां जब्त की। यह छापेमारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ कथित जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की गई। शुक्रवार की शाम को कमलेश सिंह नामक एक व्यक्ति के परिसर में ईडी ने छापा मारा। संघीय एजेंसी ने भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है। इस संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस केस दर्ज किया गया है। जमीन घोटाला मामले में अबतक झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, आईएएस अधिकारी और रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि हेमंत सोरेन ने जमीन हड़पने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। 

क्या है मामला
रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा करने के क्रम में ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था। भानु प्रताप प्रसाद के आवास से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज मिले थे। इसके साथ ही उसके मोबाइल से भी कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है।

क्या है आरोप
जमीन की कीमत 266 करोड़ रुपये है, जिसमें रांची के बार्गेन इलाके में स्थित 8.86 एकड़ का एक प्लॉट भी शामिल है। आरोप है कि इस प्लॉट को अवैध तरीके से हेमंत सोरेन पर कब्जा लिया था। ईडी ने इस मामले में कई संपत्ति अटैच की हैं और चार चार्जशीट दाखिल की हैं। ईडी ने बुधवार को ही झारखंड हाईकोर्ट को बताया कि बार्गेन इलाके में जमीन अवैध रूप से अधिग्रहित करने में हेमंत सोरेन की अहम भूमिका थी। वहीं हेमंत सोरेन ने आरोपों को खारिज करते हुए अंतरिम जमानत देने की मांग की और दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत-बांग्लादेश के बीच 10 अहम समझौते, पड़ोसी देश के लोगों को मिलेगी मेडिकल ई-वीजा की सुविधा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जून 2024। भारत और बांग्लादेश ने शनिवार को समुद्री क्षेत्र और समुद्री अर्थव्यवस्था (ब्लू इकॉनोमी) में संबंधों को बढ़ावा देने सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना के बीच व्यापक बातचीत के बाद समझौतों को अंतिम […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़