गोधन न्याय योजना : गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण प्रक्रिया शुरू: जल्द विक्रय के लिए हो जाएगा तैयार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 25 अगस्त 2020। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों और किसानों से खरीदी गई गोबर से अब प्रदेश के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सरगुजा जिले के गौठानों में भी गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने की तैयारी जोरो से चल रही है। यहां गठित गौठान समिति के सदस्यों  एवं स्व-समूह की महिलाएं वर्मी टांका में गोबर डालकर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में जुटी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत केशवपुर के गौठान में समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाना शुरू कर दी गई हैं। केंचुआ से खाद बनाने के लिए समूह की इन महिलाओं ने कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिले के 86 गौठानों में बीते 20 जुलाई से गोधन न्याय योजना के तहत गौठान समिति द्वारा पशुपालकों से गोबर की खरीदी जा रही है। केशवपुर गौठान में 86.13 किं्वटल गोबर की खरीदी की गई है। वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए गोबर तथा घुरवा अपशिष्ट को आयताकार बने पिट में डालकर रिफिलिंग किया जाता है। उसमे उचित मात्रा में केंचुआ डाला जाता है। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट लगभग 75 प्रतिशत तैयार हो गया है। आगामी 10 दिनों में पूर्ण रूप से वर्मी कम्पोस्ट बनकर विक्रय के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे समूह की महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी होगी।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी सहित पूर्व मंत्री डेरहू प्रसाद धृतलहरे, बलिहार सिंह, पूर्व सांसद श्रीमती रजनीगंधा देवी और शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

शेयर करेकोरोना से दिवंगत लोगों को भी दी गई श्रद्धांजलि इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 25 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज सदन में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत प्रमोद कुमार जोगी, पूर्व मंत्री स्वर्गीय डेरहू प्रसाद धृतलहरे, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बलिहार सिंह, […]

You May Like

8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक