‘भगवान श्री राम बस आने ही वाले हैं’, विजयदशमी के मौके पर द्वारका में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में विजयादशमी के पर्व पर हिस्सा लेते हुए कहा कि विजयदशमी के ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय। अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है। ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का भी पर्व है। अपने संकल्पों को दोहराने का भी पर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि हम इस बार विजयदशमी तब मना रहे हैं जब चंद्रमा पर हमारी विजय को दो महीने पूरे हुए हैं। विजयदशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं बल्कि उसकी रक्षा के लिए शस्त्र पूजा की जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी शक्ति पूजा सिर्फ हमारे लिए ही नहीं पूरी सृष्टि के सौभाग्य, आरोग्य, सुख, विजय और यश के लिए की जाती है। भारत का दर्शन और विचार इन्हीं मूलभूत सिद्धांतों को जीता है। हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और आईएनएस विक्रांत और तेजस का निर्माण भी जानते हैं। हम श्री राम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं और कोरोना में सर्वे सन्तु निरामया ये मंत्र भी जीकर दिखाते हैं। यही तो हमारी भारत भूमि है। भारत की विजयदशमी भी यही विचार का प्रतीक है।

मोदी ने कहा कि आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं। इस दौरान जनता ने तालियों के साथ अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर पूरे विश्व को हर्षित करने वाला है। वो स्वर जो शताब्दियों से यहां कहा जाता है। भय प्रकट कृपाला, दीनदलाया, कोशल्या हितकारी। भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहा भव्य मंदिर, दिव्य मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के बाद हम भारतीयों के धैर्य को मिली विजय का प्रतीक है। राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे हैं। भगवान श्री राम बस आने ही वाले हैं। उन्होंने कहा कि उस हर्ष की परिकल्पना कीजिए, जब शताब्दियों के बाद राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा विराजेगी। राम के आने की उत्सव की शुरूआत तो विजयदशमी से ही शुरू हो गई थी।

पीएम मोदी ने तुलसीदास के रामचरित मानस की पक्तियों का उद्धरण करते हुए कहा, “तुलसीबाबा रामचरित मानस में लिखते हैं। शगुन हो ही, सुंदर, सकल मन प्रसन्न सबके, प्रभु आगमन जनाओ, जनु नगर रम्य चहूं फिर। यानी जब भगवान राम का आगमन होने ही वाला था तो पूरी अयोध्या में शगुन होने वाला था। तब सभी का मन प्रसन्न होने लगा। पूरा नगर रमणीक बन गया। ऐसे ही शगुन आज हो रहे हैं। आज भारत चंद्रमा पर विजयी हुआ है। हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। हमने कुछ सप्ताह पहले ही संसद की नई इमारत में प्रवेश किया है। नारी शक्ति को प्रतिनिधित्व देने के लिए संसद ने नारी शक्ति अधिनियम पारित किया है।

मोदी ने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे डेमोक्रेसी के साथ, सबसे विश्वस्त डेमोक्रेसी के रूप में उभर रहा है। दुनिया देख रही है। मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। इन सुखद क्षणों के बीच अयोध्या में राम मंदिर प्रभू श्री राम विराजने जा रहे हैं। एक तरह से आजादी के 75 साल बाद अब भारत के भाग्य का उदय होने जा रहा है। लेकिन यही वो समय भी है। जब भारत को पहले से बहुत सतर्क रहना जरूरी है। हमें ध्यान रखना है। आज रावण का दहन बस एक पुतले का दहन ना हो। ये दहन हो हर उस विकृति का, जिसके कारण समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है। ये दहन हो उन शक्तिओं का, जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करते हैं। ये दहन हो उन विचार का, जिसमें भारत का विकास नहीं, स्वार्थ की सिद्धि निहित है।

पीएम मोदी विजयदशमी का पर्व सिर्फ रावण की राम की विजय का पर्व नहीं राष्ट्र की हर बुराई पर राष्टभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए। हमें समाज में बुराईयों के भेदभाव के अंत का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पूरा विश्व आज भारत की ओर नजर टिकाए, हमारे सामर्थ्य को देख रहा है। अब हमें विश्राम नहीं करना है। रामचरित मानस में भी लिखा है, राम काज किन्हें मिलूं, मोहि कहां विश्राम। हमें भगवान राम के विचारों का भारत बनाना है। विकसित भारत जो आत्मनिर्भर हो। विकसित भारत जो विश्व शांति का संदेश दे। विकसित भारत जहां सबको अपने सपने पूरे करने का समान अधिकार हो। विकसित भारत जहां लोगों को समृद्धि और संतुष्टि का अहसास हो। 

Leave a Reply

Next Post

आर्सेनल ने चैंपियन्स लीग में सेविला को 2-1 से हराया, स्ट्राइकर गैब्रिएल चोट के कारण बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सेविले 25 अक्टूबर 2023। गैब्रिएल जीसस ने एक गोल करने में अलावा एक गोल करने में मदद भी की जिससे आर्सेनल ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सेविला को 2-1 से हरा दिया। ब्राजील के स्ट्राइकर गैब्रिएल को हालांकि 81वें मिनट में पैर की मांसपेशियों […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार