204 रन के जवाब में 27 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज टीम, तीसरे टेस्ट में कंगारुओं की 176 रन से जीत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जमैका 15 जुलाई 2025। ऑस्ट्रेलिया ने जमैका के किंग्सटन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को 27 रन पर समेट दिया, जो कि टेस्ट इतिहास को दूसरा न्यूनतम स्कोर है। वहीं, वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास का यह न्यूनतम स्कोर है। विंडीज टीम 204 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इसी के साथ कंगारुओं ने मैच भी 176 रन से जीत लिया। यह एक डे नाइट (पिंक बॉल) टेस्ट मैच था। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से और दूसरा टेस्ट 133 रन से जीता था। मिचेल स्टार्क को तीसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। साथ ही उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। वहीं, बोलैंड ने हैट्रिक लेकर टेस्ट को और रोमांचक बना दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 14वें ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर ग्रीव्स, शमार और वारिकन को पवेलियन भेजा।

ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 225 रन बनाए थे। कैमरन ग्रीन ने 46 और स्टीव स्मिथ ने 48 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई बल्लेबाज 25+ का स्कोर नहीं बना पाया था। वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ ने चार विकेट झटके थे, जबकि जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स को तीन-तीन विकेट मिले। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 143 रन पर सिमट गई। जॉन कैंपबेल ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके अलावा शाई होप ने 23 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर ने एक-एक विकेट लिया। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी पारी में 82 रन की बढ़त हासिल थी।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी, 203 रन की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 121 रन पर सिमट गई। कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं, सैम कोंस्टास और एलेक्स कैरी खाता नहीं खोल सके। ख्वाजा 14, स्टीव स्मिथ पांच रन, ट्रेविस हेड 16 रन और वेबस्टर 13 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने पांच, स्टार्क ने 11, बोलैंड ने एक और हेजलवुड ने चार रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने पांच और शमार जोसेफ ने चार विकेट झटके। 

वेस्टइंडीज के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 14.3 ओवर में 27 रन पर सिमट गई। 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से सात बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। खाता नहीं खोल पाने वाले बल्लेबाजों में जॉन कैंपबेल, केवलोन एंडरसन, ब्रैंडन किंग, कप्तान रोस्टन चेज, शमार जोसेफ, जोमेल वारिकन और जेडन सील्स शामिल हैं। मिकाइल लुईस चार रन, शाई होप दो रन बनाकर आउट हुए। अल्जारी चार रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जस्टिन ग्रीव्स ने बनाए। वह दहाई का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। ग्रीव्स ने 11 रन बनाए। स्टार्क ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट गिरा दिए थे। उन्होंने पहली, पांचवीं और आखिरी गेंद पर कैंपबेल, एंडरसन और किंग को आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने छह विकेट झटके, जबकि बोलैंड को तीन विकेट मिले। हेजलवुड को एक विकेट मिला। स्टार्क का यह 100वां टेस्ट मैच था। इसी को उन्होंने खास बना दिया। वह अपने 100वें टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

Leave a Reply

Next Post

भारत को अमेरिका से दूसरा जीई-404 इंजन मिला; एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों में लगाए जाएंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। भारत में हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क 1ए के लिए इंजन अमेरिका से लाए जाने हैं। इस संबंध में लड़ाकू विमान कार्यक्रम से जुड़े एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए