आईपीएल की सात फ्रेंचाइजी से चुने गए विश्व कप के लिए 15 सितारे, कप्तान-उपकप्तान की टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 सितम्बर 2023। आगामी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 15 सदस्यीय टीम इंडिया में ज्यादातर वही सितारे हैं जो एशिया कप में खेल रहे हैं। एशिया कप के लिए गई टीम में 18 खिलाड़ी थे। इसमें से संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा का चयन वर्ल्ड कप की टीम में नहीं हुआ। जो 15 खिलाड़ी चुने गए हैं, वह आईपीएल की सात फ्रेंचाइजी से हैं। उसमें भी कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और उपकप्तान हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस का दबदबा रहा है। इन दो टीमों से सबसे ज्यादा खिलाड़ी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में चुने गए हैं।

मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा खिलाड़ी

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें खुद कप्तान रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन शामिल हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें उपकप्तान हार्दिक के अलावा शुभमन गिल और मोहम्मद शमी के नाम शामिल हैं। बाकी टीमों से सिर्फ एक-एक, दो-दो खिलाड़ियों का सिलेक्शन हुआ। दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से दो खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन हुआ। इनमें फ्रेंचाइजी के कप्तान श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।

चैंपियन चेन्नई और लखनऊ के सिर्फ एक-एक खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिली। इनमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स के भी दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें ऑलराउंडर अक्षर पटेल के अलावा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का नाम शामिल है। आईपीएल 2023 में चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी टीम इंडिया में चुना गया है। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का चयन हुआ। लखनऊ सुपर जाएंट्स के भी सिर्फ एक खिलाड़ी केएल राहुल का टीम इंडिया में सिलेक्शन हुआ। 

सात खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी में लीडरशिप रोल में

इस साल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स से टीम इंडिया में कुल मिलाकर 15 में से नौ खिलाड़ी हैं। वहीं, फाइनल में पहुंचने वाली चेन्नई और गुजरात के कुल मिलाकर चार खिलाड़ी हैं। वहीं, बात करें लीडरशिप रोल की तो चुने गए 15 खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी में लीडरशिप रोल निभा रहे हैं। जहां रोहित मुंबई के, हार्दिक गुजरात के, श्रेयस कोलकाता के और राहुल लखनऊ के कप्तान हैं, वहीं कोहली ने भी इस साल बैंगलोर के लिए कुछ मैचों में कप्तानी की थी। 

Leave a Reply

Next Post

तेंगनौपाल जिले में भीषण गोलीबारी; आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश, किसी के हताहत की खबर नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 08 सितम्बर 2023। हिंसाग्रस्त मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में शुक्रवार सुबह से ही भीषण गोलीबारी जारी है। गोलीबारी तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हो रही है। इस बीच, ग्रामीणों ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की, जिस पर बीएसएफ […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक