कोहली नहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस भारतीय को सबसे ज्यादा स्लेज करने वाला क्रिकेटर बताया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2024। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। हालांकि, पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए अभी से ही चर्चा शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा स्लेज करने वाले भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है। हालांकि, उन्होंने विराट कोहली का नाम नहीं लिया है। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैचों में काफी स्लेजिंग देखने को मिली है। भारतीय खिलाड़ियों ने कंगारुओं का ऑनफील्ड मुंहतोड़ जवाब दिया है। यही वजह है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर फिलहाल भारत का कब्जा है। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन से सबसे ज्यादा स्लेज करने वाले भारतीय खिलाड़ी के बारे में पूछा गया।

हालांकि, उन्होंने चौंकाते हुए विराट कोहली का नाम न लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत का नाम लिया। सबने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की कि ऋषभ पंत ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो मौजूदा समय भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा स्लेज करते हैं। इसी वीडियो में 2018 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान टिम पेन के साथ ऋषभ पंत की स्लेजिंग वाली लड़ाई को दिखाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने खुलासा किया कि तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पंत को उनकी स्लेजिंग के जरिये पहचाना था।

पंत ने स्लेजिंग को लेकर कहा था, ‘कोई भी किसी को स्लेज करने की योजना नहीं बनाता है, लेकिन जब कोई ऐसा करता है तो मुझे यह पसंद नहीं है। इसलिए मैं बेहद विनम्र होकर स्लेज करता हूं। ऑस्ट्रेलियाई कह रहे थे कि ‘बिग एमएस’ (धोनी) आया है। आओ और होबार्ट में टी20 क्रिकेट खेलो। तुम्हें वहां एक अच्छा अपार्टमेंट मिलेगा। वहां मेरे बच्चों की देखभाल करना। इसके बाद मैंने भी जवाब में कुछ चीजें कहीं। इस साल की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) सीरीज भारत के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने के बाद पहली बार दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले चार टेस्ट खेले जाते थे। भारत पिछली चार बीजीटी सीरीज में विजयी रहा है, जिसमें 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दो ऐतिहासिक जीत शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज 2014-15 में जीती थी और भारतीय सरजमीं पर उसने पिछली जीत 2004-05 में जीती थी।

आगामी सीरीज 22 नवंबर से सात जनवरी 2025 तक चलेगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित स्थलों पर पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पर्थ में पहले टेस्ट के बाद, टीमें छह से 10 दिसंबर तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए एडिलेड ओवल जाएंगी। यह एक डे नाइट टेस्ट होगा। तीसरा टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा, जबकि तीसरा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट भी कहा जाता है। सीरीज का फाइनल मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीन से सात जनवरी तक खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड से हार के बाद अब भारत का सामना पाकिस्तान से

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुबई 05 अक्टूबर 2024। पहले मैच में न्यूजीलैंड से करारी हार से आहत भारत को अगर महिला टी20 विश्व कप में अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसे पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में टीम संयोजन की अपनी खामियों को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं