वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये देगी नीतीश सरकार, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 29 अप्रैल 2025। सबसे कम उम्र में महज 35 बॉल में शतक लगाने वाले पहले बने बिहार के वैभव सूर्यवंशी को नीतीश सरकार 10 लाख रुपये देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उनपर गर्व है।

सीएम नीतीश कुमार ने फोन पर दी बधाई
सीएम नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी से फोन पर बातचीत की। कहा कि कि मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें। वैभव सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री से 12 दिसम्बर को एक अणे मार्ग में मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का भी एलान किया।

वैभव के कोच ने कहा- सीना चौड़ा हो गया
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ था। वह इस वर्ष के आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में मात्र 12 वर्ष और 284 दिनों की उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। वैभव के इस शानदार पारी खेलने के बाद उनके गांव समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित जश्न का माहौल हो गया है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और आतिशबाजी शुरू कर दी। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने भी वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी। वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच रहे बृजेश कुमार झा के साथ खिलाड़ियों की टीम ने जमकर दिवाली मनाई। वैभव के गांव में भी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया ।मौके पर वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच बृजेश झा ने बताया कि आज सीना चौड़ा हो गया। छह साल की उम्र से इसी पटेल मैदान में वह प्रेक्टिस करने के लिए पहुंचा था आज वह आईपीएल खेल रहा है और उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द ही वह भारत की नीली जर्सी में नजर आएगा।

Leave a Reply

Next Post

'प्रतिभा, मिजाज और प्रौद्योगिकी की त्रिमूर्ति ही भारत के भविष्य को बदलेगी', पीएम मोदी का संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नवाचार तंत्र में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित युग्म (YUGM) सम्मेलन का मंगलवार को शुभारंभ किया। राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया गया। युग्म सम्मेलन अपनी तरह का […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल