80 शहरों में एक साथ हुआ फ्री प्री-नीट मेगा मॉक टेस्ट

शेयर करे

8000 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 मई 2025। 4 मई को आयोजित होने जा रही नीट-यूजी 2025 परीक्षा से पहले, मोशन एजुकेशन द्वारा देशभर के 80 शहरों में एक साथ मेगा मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में करीब 8000 नीट अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कोटा में यह मॉक टेस्ट दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया, जो कि असली परीक्षा के समयानुसार ही था। मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय स्वयं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया, “यह मॉक टेस्ट हमारे अनुभवी फैकल्टी द्वारा नीट-यूजी 2025 के नए पैटर्न और संभावित कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। मोशन एजुकेशन में जॉइंट डायरेक्टर और नीट डिवीजन हेड अमित वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “अब नए टॉपिक शुरू करने के बजाय मॉक टेस्ट को समय सीमा में हल करने का अभ्यास करें। तीन घंटे में 180 प्रश्न हल करने की आदत डालें और हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करें। यह देखें कि गलती की वजह कांसेप्चुअल गैप, समझ की कमी, या समय प्रबंधन की समस्या है। उसी के अनुसार तैयारी में सुधार करें। सबसे जरूरी बात, तनावमुक्त रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।”

कोटा की एक छात्रा शुभ्रा सिंह ने मॉक टेस्ट के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “यह टेस्ट बिल्कुल असली नीट परीक्षा जैसा माहौल लेकर आया। इससे हमें अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने और समय प्रबंधन को बेहतर करने का मौका मिला। एक और प्रतिभागी राजीव कुमार ने कहा, “इस तरह के फुल-स्केल मॉक टेस्ट से हमें असली परीक्षा का दबाव समझने में मदद मिली और उसे संभालने की रणनीति भी तय हो पाई। यह हमारी तैयारी को शार्प करने के लिए बेहद उपयोगी रहा।“

Leave a Reply

Next Post

भारत के सबसे बड़े इंटरेक्टिव एंटरटेनमेंट प्लेटफ़ॉर्म विंज़ो ने ₹315 करोड़ का मुनाफ़ा दर्ज किया

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 मई 2025। भारत के सबसे बड़े इंटरेक्टिव एंटरटेनमेंट प्लेटफ़ॉर्म विंज़ो ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपने ऑडिट किए गए वित्तीय परिणामों की घोषणा की, जिसमें गतिशील विनियामक परिदृश्य के बावजूद रिकॉर्ड-तोड़ राजस्व और लाभप्रदता […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण