पीएम मोदी बोले- हमने देश को कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला, अब दोगुनी बचत-कमाई का दौर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

झारसुगुड़ा 27 सितंबर 2025। ओडिशा के झारसुगुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- ‘विकसित ओडिशा’। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। आज से, बीएसएनएल का एक नया अवतार भी सामने आया है। बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सेवाओं का शुभारंभ हो गया है।

‘भाजपा गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार’
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज शुरू की गई ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात के उड़िया लोगों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हैं… हमारी सरकार ने अब तक देश भर में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। ओडिशा में भी हजारों घरों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

हमारा संकल्प है कि भारत हर चीज में आत्मनिर्भर बने- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारा संकल्प है कि भारत चिप से लेकर जहाजों तक, हर चीज में आत्मनिर्भर बने… देश का हर नागरिक चाहता है कि हमारा देश अब किसी पर निर्भर न रहे, इसलिए पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है… हमने देश में जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है, इससे भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा… इससे युवाओं को बहुत फायदा होगा, लाखों रोजगार पैदा होंगे।

‘देश में शिक्षा और कौशल विकास में अभूतपूर्व निवेश जारी’
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए कुशल युवा और अनुसंधान का माहौल आवश्यक है… आज ओडिशा सहित पूरे देश में शिक्षा और कौशल विकास में अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है… आज मेरिट नाम से एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हमारे युवाओं को अच्छी तकनीकी शिक्षा के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आज बहुत काम किया जा रहा है।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का करारा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों और कारोबारियों को 2 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर भी आयकर देना पड़ता था, लेकिन आज उन्हें 12 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।

Leave a Reply

Next Post

यूएन में भारत की जिम्मेदारी बढ़ाने का चीन-रूस ने किया समर्थन, भूटान बोला- मिलनी चाहिए स्थायी सदस्यता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 28 सितंबर 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बीच रूस और चीन ने एक बार फिर भारत से करीबी का इजहार किया है। दरअसल रूस और चीन ने सुरक्षा परिषद में भारत और ब्राजील को ज्यादा जिम्मेदारी देने का समर्थन कर […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल