चार दशक पुराना नियम बदलकर तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए शी जिनपिंग, माओ के रिकॉर्ड की बराबरी की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजिंग 23 अक्टूबर 2022। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के 20वें अधिवेशन के समापन के ठीक बाद शी जिनपिंग को एक बार फिर राष्ट्रपति चुन लिया गया है। उम्मीद के मुताबिक, उन्हें लगातार तीसरी बार पार्टी का महासचिव चुना गया है। पार्टी संस्थापक माओ जेदोंग के बाद वह ऐसे पहले चीनी नेता हैं, जिन्हें इस पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। चीन में इस पद पर चुने जाने वाला नेता ही देश का राष्ट्रपति और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का कमांडर भी रहता है। जिनपिंग के तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने के साथ ही पार्टी का चार दशक पुराना नियम भी टूट गया है। दरअसल, चीन में 1982 में सर्वोच्च पद पर 10 साल के कार्यकाल का नियम बनाया गया था। हालांकि, जिनपिंग को पांच और वर्षों तक सत्ता में रखने के लिए इस नियम को किनारे कर दिया गया।

पोलित ब्यूरो करता है राष्ट्रपति पर फैसला
जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के भी सदस्य हैं। इस 25 सदस्यीय ‘पोलित ब्यूरो’ ने ही चुनाव के आधार पर ही चीन में शासन करने के लिए स्थायी समिति के सात या इससे अधिक सदस्यों का चुनाव किया। इस समिति की ओर से ही पार्टी महासचिव के तौर पर जिनपिंग का भी चुनाव हुआ। उन्हें अगले पांच साल के लिए पार्टी और देश के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पोलित ब्यूरो से गायब रहे कई अहम नेताओं के नाम
गौरतलब है कि केंद्रीय समिति के सदस्यों की सूची में कई नेताओं के नाम हटवा दिए गए थे। इनमें प्रधानमंत्री ली क्विंग (67), नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के अध्यक्ष ली झांशु (72), चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष वांग यांग (67), पूर्व उप प्रधानमंत्री हान झेंग (67) शामिल हैं। ये सभी नेता निवर्तमान सात सदस्यीय स्थायी समिति के सदस्य थे, जिसके अध्यक्ष शी जिनपिंग हैं।

जिनपिंग के नाम जुड़ा रिकॉर्ड
जिनपिंग इस साल सीपीसी प्रमुख और राष्ट्रपति के तौर पर अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। पार्टी संस्थापक माओत्से तुंग के बाद वह पहले चीनी नेता बन गए हैं, जो सत्ता में तीसरे कार्यकाल तक कायम रहेंगे। माओत्से तुंग ने करीब तीन दशक तक चीन पर शासन किया था। जानकारों का मानना है कि नया कार्यकाल मिलने का सीधा मतलब यह है कि जिनपिंग भी माओ की तरह जीवनपर्यंत सत्ता में बने रहने की मंशा रखते हैं।

Leave a Reply

Next Post

शिंदे-फडणवीस सरकार ने पिछली एमवीए शासन के आधा दर्जन फैसलों को पलटा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 अक्टूबर 2022। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार ने पिछले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) शासन द्वारा लिए गए कम से कम आधा दर्जन फैसलों पर रोक लगा दी है या पलट दिया है। इन फैसलों में आरे मेट्रो कार शेड को स्थानांतरित करना और […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार