एसआईआर की समय सीमा 7 दिन बढ़ाया जाना अपर्याप्त, 3 माह बढ़ाई जाए- कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 दिसंबर 2025। चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर अवधि को एक सप्ताह बढ़ाये जाने को कांग्रेस ने अपर्याप्त बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप कर छत्तीसगढ़ में एसआईआर की अवधि को तीन माह बढ़ाये जाने की मांग किया था। राज्य में वर्तमान में धान कटाई और धान बेचने का काम चल रहा है। राज्य के बस्तर क्षेत्र में भीषण बाढ़ के कारण लोगों के आवश्यक दस्तावेज बह गये थे, खराब हो गये है। ऐसे में एक माह की अवधि में एसआईआर को पूरा करना असंभव है। इसलिए भी लोगों को दस्तावेज जमा करने के लिए कम से कम तीन माह का समय दिया ही जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में मनरेगा का काम बंद होने के कारण प्रदेश के बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, जशपुर, बस्तर के कुछ क्षेत्रों से बड़े संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए पलायन करके प्रदेश के बाहर गये है, उन सब का एसआईआर 1 माह में हो पाना कठिन है। इसके साथ ही बस्तर के 600 से अधिक गांव के लोग जो नक्सल प्रभावित थे, वर्षो से बस्तर छोड़ तेलंगाना, आंध्रप्रदेश चले गये थे उनको एसआईआर इतने कम समय में कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है। इसलिए यह जरूरी है कि आयोग एसआईआर की अवधि को तीन माह बढ़ाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एसआईआर को शुरू हुए 26 दिन हो गये अभी तक भौतिक रूप से 50 फीसदी मतदाताओं का प्रपत्र भरकर जमा नहीं हुआ है ऐसे में शेष 10 दिनों में सभी का एसआईआर कैसे हो पायेगा? आयोग सिर्फ कागजी दावे करता है कि 97 प्रतिशत लोगों का फार्म जमा हो चुका है जबकि अभी भी बहुत लोगों तक फार्म नहीं पहुंचा है और जमा भी नहीं हुआ है। सभी को पर्याप्त समय मिले इसलिए भी समय सीमा बढ़ाया जाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी चुनाव में तीन साल बचा है। मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण तुरंत एक माह ही करवाना कोई आवश्यक नहीं है इस समय को 3 माह के लिये बढ़ाया जा सकता है। इससे लोगों को सुविधा होगी और सभी को अपने दस्तावेज जमा करने का पर्याप्त अवसर भी मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

कार धमाका मामले में NIA की ताबड़तोड़ छापामारी, कश्मीर और यूपी में कई ठिकानों पर तलाशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 01 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में आठ स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक ‘व्हाइट-कॉलर’ आतंक मॉड्यूल से जुड़े मामले में की गई, जिसके तार दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं