मणिपुर के देइवाइजांग गांव में गोलीबारी, आपसी झड़प में मारे गए कुकी उग्रवादी संगठन के पांच सदस्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 23 जुलाई 2025। मणिपुर के नॉनी जिले के एक दूरदराज गांव देइवाइजांग में कूकी उग्रवादी संगठन चिन कूकी मिजो आर्मी (सीकेएमए) के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात हुई और इसकी वजह संगठन के भीतर आपसी विवाद मानी जा रही है। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 53 किलोमीटर दूर स्थित है। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे आंतरिक झगड़े का नतीजा माना जा रहा है।

घटना पर सीकेएमए संगठन का बयान
घटना के बाद सीकेएमए की ओर से स्थानीय भाषा में एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, ‘कुछ गलतफहमियों और दुर्भावनाओं के कारण हमारे पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह न सिर्फ संगठन, बल्कि पूरी समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

एक उग्रवादी संगठन है सीकेएमए
सीकेएमए एक उग्रवादी संगठन है, जो करीब दो साल पहले बना था। यह संगठन केंद्र सरकार के साथ वर्ष 2008 में हुए ‘ऑपरेशन सस्पेंशन समझौते’ का हिस्सा नहीं है। यानी सीकेएमए को अभी तक भारत सरकार से कोई औपचारिक शांति वार्ता या युद्धविराम की मान्यता नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच जारी है और अधिक जानकारी जल्द दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

रियासी में भूस्खलन... चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत; शिव गुफा के पास टेंट में सो रहे थे दोनों

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 23 जुलाई 2025। रियासी में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को माहौर के बडोरा में शिव गुफा के पास भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह लोग रात को शिव गुफा बड़ोरा के पास […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर