लंजोड़ा में कमिष्नर श्री खलको ने किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

गिरदावरी कार्य में सतर्कता एवं शुद्धता के साथ करें कार्य-कमिष्नर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोण्डागांव 08 सितम्बर 2020। आज कमिश्नर अमृत कुमार खलको जिले में गिरदावरी अंतर्गत किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण करने ग्राम लंजोड़ा पहुंचे। इस दौरान सर्वप्रथम वे आदिम जाति सहकारी समिति के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम में गिरदावरी के अंतर्गत खसरों एवं अभिलेखों का मिलान भूइंया साफ्टवेयर की प्रविष्टियों से किया। जिसमें उन्होंने भू-अभिलेख मैनुअल एवं भूइंया साफ्टवेयर में प्रविष्टि के कार्य में समानता रखने एवं सभी अधुरी प्रविष्टियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं गिरदावरी में किये जाने वाले ऑनलाइन एन्ट्री को प्रतिदिन करते हुए इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फोटो प्रमाणिकरण का कार्य इस बार शासन द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसे प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन इस कार्य का निरीक्षण करने को अधिकारियों को कहा। इस दौरान उन्होंने ग्राम लंजोड़ा के पटवारी से खसरा, बी-1 अभिलेख, नक्शे एवं आॅनलाईन रिकार्डस् को मंगाकर उनका मिलान किया साथ ही उपस्थित अधिकारियों को गिरदावरी कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ इस कार्य में सतर्कता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात् वह जांच किये गये खसरे की मौके पर पहुंचकर वहां लगाये गये धान के रकबे का स्वयं निरीक्षण किया एवं गिरदावरी के अंतर्गत की गई प्रविष्टियों पर संतोष जाहीर करते हुए किसान से फसल के संबंध में जानकारी भी ली। इस अवसर पर सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक आरए खान, संयुक्त प्रबंधक कृषि एमएस धु्रव, डिप्टी कलेक्टर डीआर ठाकुर, जिला सहकारी बैंक नोडल अधिकारी एफएम खान, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक (जगदलपुर) केएस धु्रव, लैम्प्स प्रबंधक नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

कोविड केअर सेण्टरों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

शेयर करे कलेक्टर को भोजन और सफाई की प्रतिदिन सौपेंगे रिपोर्ट इंडिया रिपोर्टर लाइव बलौदाबाजार 8 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिये गए निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए जिला कलेक्टर सुनील जैन ने जिले की सभी कोविड केअर सेण्टरों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी हैं। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल