प्रधानमंत्री ने अमृत उत्सव की कार्ययोजना पर की वर्चुअल चर्चा : छत्तीसगढ़ की ओर से शामिल हुए संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जाने वाले अमृत उत्सव की कार्ययोजना पर चर्चा की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की ओर से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को गुजरात से ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम शुरू करेंगे। सन 1930 में इसी दिन महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा आरंभ की थी, जो 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी। 25 दिवसीय अमृत उत्सव भी गांधी जी की दांडी यात्रा की तिथि के दिन से शुरू की जा रही है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जाने वाले अमृत उत्सव की प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा की गई। 12 मार्च को यह उत्सव गुजरात के साबरमती से प्रारंभ होगा और 241 मील की दूरी तय करने के पश्चात् दांडी में इसका समापन होगा। सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपने प्रतिनिधि इस आयोजन में भेजेंगे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत उत्सव के तहत देश की आजादी के लिए बहुमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाएगा। जब गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरूआत की थी। अंग्रेजी शासन में नमक का उत्पादन और विक्रय करने पर भारी कर लगा दिया था। नमक जीवन के लिए आवश्यक वस्तु होने से इस कर को हटाने गांधी जी ने यह सत्याग्रह आरंभ किया। यह ब्रिटिश हुकुमत द्वारा देश पर एकाधिकार के लिए जनता के दमन के खिलाफ चलाए गए गांधी जी के कई आंदोलनों में से एक था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. और संचालक विवेक आचार्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली बजट : सरकारी अस्पतालों में लगेगी मुफ्त कोरोना वैक्सिन,हर किसी को हेल्थ मिलेगा हेल्थ कार्ड

शेयर करेमहिलाओ के लिए खुलेंगे विशेष मोहल्ला क्लीनिक 75 से अधिक उम्र के नागरिकों को सम्मानित के लिए दिल्ली भर में होंगे कार्यक्रम इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मार्च 2021। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज