डेंगू का प्रकोप: यूपी सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर मांगा 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल, छिड़काव के लिए है जरूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 17 नवंबर 2022। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राशन की दुकानों पर केरोसिन वितरण की मांग तेजी से उठ रही है। उधर खाद्य एवं रसद विभाग ने कहा है कि उसके पास केवल बचा हुआ और रिजर्व में रखा स्टॉक ही है। इस पर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल मांगा है। इस समय मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। खास तौर पर डेंगू और मलेरिया से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों को मच्छर और उसका लार्वा मारने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भी कह रहा है कि यदि घर के आसपास जहां भी पानी जमा देखें वहां केरोसिन यानी मिट्टी का तेल छिड़क दें।

इस मौसम में कूलर के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। केरोसिन मच्छर और इसके लार्वा दोनों को ही मार डालता है। चूंकि अब राशन की दुकानों पर मिट्टी का तेल मिलना बंद हो गया है तो लोग मांग कर रहे हैं कि इसका वितरण फिर से शुरू किया जाए।

उधर राशन विक्रेता भी इस बाबत दिल्ली तक जाकर मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि इस सीजन में मिट्टी का तेल बंटना चाहिए। केंद्र सरकार को इसकी मंजूरी देते हुए कोटा जारी करना चाहिए। उधर, खाद्य एवं रसद विभाग रिजर्व में रखे केरोसिन को बेचने की तैयारी कर रहा है। वर्ष 2021 का बचा हुआ केरोसिन भी कुछ जिलों में ही रखा है। इसे भी बेचा जाएगा लेकिन केवल मलेरिया विभाग को। वह भी व्यावसायिक दर पर। ऐसे में आम लोगों को इसका कोई खास लाभ होने वाला नहीं है।

मलेरिया विभाग इसमें पैराथम मिलाकर छिड़काव करता है। अब खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव दिव्य प्रकाश ने पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय को पत्र लिखकर 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने को कहा है।

Leave a Reply

Next Post

सरदार जसवंत सिंह गिल की बहादुरी पर आधारित फ़िल्म में होंगे अक्षय कुमार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ -अनिल बेदाग इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 नवंबर 2022। पूजा एंटरटेनमेंट और अक्षय कुमार जल्द ही दर्शकों के सामने एक भारतीय नायक की बहादुरी पेश करेंगे। इसे सुपरस्टार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की रियल लाइफ स्टोरी को स्क्रीन्स पर दर्शाने के लिए लिए पूरी […]

You May Like

ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस