बीजेपी नेता की कार में ईवीएम मिलने का आरोप, चुनाव आयोग ने सस्पेंड किए 4 अधिकारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

असम में दूसरे राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी नेता से जुड़ी कार में में ईवीएम ले जाने का आरोप लगने पर चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों को सस्सेंड कर दिया है। इन 4 अफसरों में से एक पीठासीन अधिकारी भी है। दरअसल गुरुवार को मतदान के बाद करीमगंज जिले में बीजेपी कैंडिडेट से जुड़ी एक कार में ईवीएम मशीन मिलने का आरोप लगा था और हिंसा फैल गई थी। यही नहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी कई ट्वीट कर चुनाव आयोग से इस मामले में निर्णायक कार्रवाई की जाने की मांग की थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग की कार खराब होने के चलते पोलिंग एजेंट्स ने बीजेपी नेता से जुड़ी कार से लिफ्ट ले ली थी।

चुनाव आयोग ने कहा है कि जांच में सभी ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं। उनकी सील नहीं टूटी है। आयोग ने बताया कि ईवीएम समेत बीयू, सीयू और वीवीपैट को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद भी एहतियात के तौर पर रताबारी विधानसभा सीट के पोलिंग स्टेशन इंदिरा एम.वी. स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 149 पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा विशेष पर्यवेक्षक से पूरे मामले में रिपोर्ट भी मांगी गई है। दरअसल गुरुवार शाम को गुवाहाटी स्थित एक पत्रकार ने बीजेपी नेता से जुड़ी कार में ईवीएम मिलने का वीडियो ट्वीट किया था। यही नहीं कथित तौर पर ईवीएम पाए जाने पर भीड़ ने कार को घेर लिया था।   

Leave a Reply

Next Post

अजय देवगन का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, RRR में 'खतरनाक' है फर्स्‍ट लुक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव डायरेक्‍टर एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्‍म ‘आरआरआर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और इस बीच शुक्रवार को अजय देवगन के बर्थडे के मौके पर फिल्‍म से उनका मोशन पोस्‍टर शेयर किया गया है। 1 मिनट 4 सेकंड के इस मोशन पोस्‍टर को […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग