‘नायक’ के अवतार में दिखे सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंच से किया 2 अधिकारियों को सस्पेंड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजगढ़ 16 जनवरी 2022। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ जिले में नायक फिल्म के किरदार अनिल कपूर की तरह दिखाई दिए. उन्होंने शनिवार को ओलावृष्टि के दौरे के दौरान मंच से ही दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. मुख्यमंत्री ने राजगढ़ और खिलचीपुर विधानसभा सहित आसपास के गांवों का दौरा किया और खुद खेत में जाकर बर्बाद हुई फसल देखी. फसलों को निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुआवजे को लेकर किसी भी प्रकार की किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को खराब हुई फसलों का निरीक्षण करने अमले सहित राजगढ़ गांव पहुंचे. इस दौरान वे छायन गांव में किसानों से चर्चा कर रहे थे. इस बीच किसी ने उन्हें बताया कि यहां राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. इतना सुनते ही मुख्यमंत्री भड़क गए और मंच से ही जिला प्रशासन के अधिकारियों डांटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यहां अधिकारियों को ताकीद की है कि दोषियों के खिलाफ ऐसी धाराओं में एफआईआर की जाए जिससे वह जेल की हवा खा सकें. उन्होंने राजगढ़ में शिकायत मिलने पर जिला आपूर्ति अधिकारी सुरेश वर्मा और फूड इंस्पेक्टर सुरेश गुर्जर को निलंबित कर दिया।

जनता को मंच से संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- एक शिकायत मुझे मिली है राशन की. मैं, साफ कह रहा हूं गरीब का राशन जिसने भी खाया है किसी भी कीमत पर नहीं छोडूंगा. यहां की दुकान भी चेक करें, कोई दुकान नहीं छोड़ेंगे. ये कालीपीठ जगह थी. गिरफ्तारी हो जाए और वहां देखो ऐसे कौन-कौन लोग हैं. यह देखने की जवाबदारी किसकी थी कि राशन ठीक से बंटे. जिला आपूर्ति अधिकारी प्रभारी जो भी है मैं उसे तत्काल सस्पेंड करता हूं. ऐसे लोग नहीं चलेंगे. फूड इंस्पेक्टर कौन है जो, भी है फूड इंस्पेक्टर भी सस्पेंड. यह तमाशा नहीं चलेगा कोई भी खा जाए. यह इलाका मेरा गरीब इलाका है और इस पूरे इलाके में मेरे बहनों और भाइयों, एक व्यक्ति को 5 किलो महीना मोदी जी भिजवा रहे हैं. निशुल्क 5 किलो राज्य सरकार दे रही है और पता चला कि 10 किलो की जगह 1 किलो की देकर छुट्टी पाओ! एक एक को नहीं छोडूंगा सभी को जेल भिजवाऊंगा।

बड़े अफसरों को नसीहत

इतना ही नहीं सीएम ने बड़े अधिकारियों को भी ताकीद की और कहा  कलेक्टर को पर्यवेक्षण ठीक से करना होगा. कमिश्नर भी कहां हैं, वह भी आ जाएं. किसी को नहीं छोडूंगा आप यह देखिए!  जिले की सभी दुकानें चेक करें. यहां की भी पूरी चेक कराएं और जो भी गड़बड़ कर रहा है बिल्कुल भी नहीं छोड़ना है।

Leave a Reply

Next Post

प्रॉपर्टी डीलर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, पुलिस से बोला- मेरे पैसों पर ऐश करने के बाद करने लगी ब्लैकमेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ग्वालियर 16 जनवरी 2022। ग्वालियर में 4 महीने पहले हुई युवती की मौत का पुलिस ने राजफाश कर दिया है. प्रॉपटी डीलर ने युवती को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा था. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी ने ही लाश के पास एक […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़