BJP नेता के घर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, 2 साल के मासूम की मौत, 6 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 13 अगस्त 2021। जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार की रात को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें 2 साल के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इस ग्रेनेड हमले में बीजेपी कार्यकर्ता जसबीर सिंह, उनके माता-पिता और तीन अन्य रिश्तेदार घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि खंडली इलाके में स्थित घर पर संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और वह छत पर फट गया। 

बीते कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में राजनेताओं, विशेष रूप से भाजपा से संबंध रखने वाले लोगों पर हमलें बढ़ गए हैं। चार दिन पहले कश्मीर घाटी के अनंतनाग में भाजपा से जुड़े एक ग्राम प्रधान और उसकी पत्नी की हत्या के बाद यह मामला सामने आया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने इस सप्ताह कहा था कि आतंकवादियों के तीन से चार समूहों ने हाल ही में सीमा पार से क्षेत्र में घुसपैठ की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 36 वर्षीय जसबीर सिंह और उनके परिवार के पांच सदस्यों को हमले में बम के छर्रे लगे हैं। इनमें से दो को इलाज के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया। मगर जिस बच्चे की मौत हुई है, वह जसबीर सिंह का भतीजा बताया है।  घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। इधर, स्थानीय राजौरी अस्पताल में सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 

भाजपा नेता तरुण चुग ने हमले की निंदा की। चुग ने ट्वीट किया, हम भाजपा नेता जसबीर सिंह और उनके परिवार पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि हम हमले की कड़ी निंदा करते हैं और जम्मू-कश्मीर पुलिस से जघन्य और कायरतापूर्ण हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को तुरंत गिरफ्तार करने की अपील करते हैं। उन्होंने एक मासूम बच्चे की जान ले ली और छह अन्य को घायल कर दिया। इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी। 

Leave a Reply

Next Post

QUAD की बैठक में भारत समेत 4 देशों ने चीन की दुखता रग पर रखा हाथ, अफसरों ने ड्रैगन को सबसे ज्यादा चुभने वाले मुद्दे पर की चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अगस्त 2021। समुद्र में बढ़ती चीन की दादागिरी के मद्देनजर एक बार फिर से क्वाड देशों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में क्वाड देशों के अधिकारियों ने चीन को सबसे अधिक चुभने वाला मुद्दा उठाया और उस पर गहन चर्चा की। भारत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल