राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज, पूर्णिया की सड़कों पर दौड़ाई बाइक…पिछली सीट पर बैठे राजेश राम ने दर्शकों का किया अभिवादन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 24 अगस्त 2025। बिहार में चल रही इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को एक बाइक रैली का नेतृत्व किया। पूर्णिया की सड़कों पर इंडिया गठबंधन के दोनो शीर्ष नेता स्वयं मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए अपने समर्थकों के साथ सड़क पर निकल पड़े। रैली में सबसे आगे राहुल गांधी एक चालक के रूप में मोटरसाइकिल चला रहे थे और उनके पीछे बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम हाथ लहरा कर सड़क के किनारे दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे। बीच बीच मे राहुल गांधी भी दर्शकों की तरफ हाथ लहरा रहे थे।

गौरतलब है कि राहुल गांधी आपनी इस यात्रा में जनता से जुड़ने के लिए अलग अलग तरीके इजाद कर रहे हैं। कभी यात्रा के दौरान उन्हें वोटर सूची से कटे हुए नागरिकों के साथ विमर्श करते देखा जाता है तो कभी पैदल चलते हुए किसी गरीब या पीड़ित का कुशल क्षेम पूछ लेते है। शनिवार को राहुल गांधी मखाना किसानों की स्थिति समझने के लिए कीचड से भरे खेत मे प्रवेश कर गए थे और उन्होंने उनकी पीड़ा की चर्चा करते हुए ‘एक्स’ पर ट्वीट भी किया था।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा तट पर DRDO ने किया स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, हवा में ही मार गिराए लक्ष्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देश की वायु सुरक्षा को और अधिक मजबूत करते हुए स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम तैयार कर लिया है। DRDO ने 23 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे ओडिशा के तट पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं