नोवाक जोकोविच ने कनाडा के राओनिक को हराकर वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन खिताब जीता

indiareporterlive
शेयर करे

नोवाक जोकोविच ने फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को 1-6, 6-3 और 6-4 से हराया

जोकोविच ने इस साल एक भी मैच नहीं हारे हैं, उन्होंने सभी 23 मुकाबले जीते हैं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन एटीपी टूर्नामेंट का दूसरी बार खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को 1-6, 6-3 और 6-4 से हराया। जोकोविच ने इससे पहले 2018 में पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था। तब उन्होंने फाइनल में रोजर फेडरर को हराया था। यह उनके करियर का 80वां टाइटल है।

जोकोविच ने कनाडा के इस खिलाड़ी के खिलाफ अपना जीत का रिकॉर्ड बराकरार रखा। दोनों के बीच हुए सभी 11 मैच जोकोविच ने जीते हैं। उन्होंने इस साल सभी 23 मुकाबले जीते हैं। जोकोविच ने इसके साथ ही वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल के 35 एटीपी मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट के खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। जोकोविच इकलौते खिलाड़ी हैं, जिसने सभी एटीपी मास्टर्स-1000 का टाइटल जीता है।

यूएस ओपन से पहले जोकोविच ने खिताब जीता

उन्होंने यूएस ओपन में अपने ओपनिंग मैच से दो दिन पहले यह खिताब जीता। यूएस ओपन में जोकोविच का पहला मैच 107वीं रैंकिंग वाले बोस्निया के दामिर जुमहुर से होगा। सेमीफाइनल से पहले उनका सामना बड़े खिलाड़ियों से नहीं है। उन्हें डेविड गॉफिन से चुनौती मिल सकती है। जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका है।

गर्दन में दर्द की वजह से जोकोविच परेशान थे

उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी सेशन के कारण ही मैं इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल पाया। क्योंकि शुक्रवार को स्पेन के रॉबर्टो बॉतिस्ता एगुट के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला तीन घंटे से ज्यादा चला। यह वाकई बहुत मुश्किल था। क्योंकि मेरी गर्दन में पहले से ही दर्द था। जोकोविच का ये साल का चौथा एटीपी टूर खिताब है। इस साल वे ऑस्ट्रेलियन ओपन, एटीपी कप और दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप जीत चुके हैं।

मेरे लिए यह टूर्नामेंट जीतना आसान नहीं था: जोकोविच

वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन का खिताब जीतने के बाद जोकोविच ने कहा कि मेरे लिए यह आसान नहीं था। पिछले तीन-चार दिन बहुत मुश्किलों भरे थे। मेरे लिए मानसिक और भावनात्मक तौर पर स्थिर रहकर खिताब जीतना वाकई चुनौतीपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1 सितम्बर से : इस साल डिजिटल जन-आंदोलन के रूप में मनेगा पोषण माह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 30 अगस्त 2020।  प्रदेश में पोषण अभियान के अंतर्गत 1 से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 वैश्विक आपदा को देखते हुए इस साल राष्ट्रीय पोषण माह को आवश्यकतानुसार डिजिटल जन-आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान कुपोषण के […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ