मेघालय-बांग्लादेश बॉर्डर से 10 लोग गिरफ्तार, बीएसएफ ने कहा- आरोपियों में पांच भारतीय भी शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिलांग 28 जून 2023। मेघालय के भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने पांच बांग्लादेशी सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच भारतीय भी शामिल हैं। बीएसएफ के अधिकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को मेघालय बीएसएफ की चौथी बटालियन के जवानों ने पांच बांग्लादेशी और पांच भारतीयों को डाउकी-अमलारेम रोड पर पकड़ा। बताया जा रहा है कि ये अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पश्चिम जैंतिया हिल्स में भारत में प्रवेश कर रहे थे। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश के सिलहट और हबीबगंज के रहने वाले हैं। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से घुसपैठ की थी। वे जिस वाहन में आए थे, उस वाहन के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए दसों लोगों से जब्त किए गए सामान के साथ आगे की कार्रवाई के लिए पीएस डावकी, वेस्ट जैंतिया हिल्स को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से भारत में दाखिल होने वाले के आरोप में इस वर्ष जनवरी से अब तक बीएसएफ 26 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

भूपेश भ्रष्टाचारियों के बादशाह - नड्डा

शेयर करेभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिखाई देश और छत्तीसगढ़ की तस्वीर कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने हम सब तैयार हैं : डा. रमन मोदी जी के नेतृत्व को कर रही दुनिया सलाम देश गौरवान्वित: अरूण साव मोदी जी अनाज दे रहे हैं, भूपेश सरकार खा रही गरीबों का […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान