मंगलवार देर रात बदरीनाथ सहित पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, बारिश से बुझी जंगलों की आग

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादून 7 अप्रैल 2021। राज्य के विभिन्न पर्वतीय जिलों में बुधवार को ओलावृष्टि, बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही संबंधित विभागें को अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं देहरादून में मंगलवार को गर्मी ने लोगों को परेशान किया। देर रात देहरादून में आंधी के साथ बारिश हुई। बदरीनाथ, गंगोत्री, हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। मंगलवार देर रात हुई बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक बुधवार को राज्य के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3200 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर राज्य के संबंधित विभागों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, देहरादून में बुधवार को आंशिक बादल छाए हैं। कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बारिश से जंगलों की आग बुझ गई

मसूरी में देर रात को बारिश हुई। जिससे मौसम में हल्की ठंड लौट आई है। डोईवाला में बादल छाए हैं, मौसम में कुछ ठंडक है। ऋषिकेश में भी बदल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। रायवाला में मौसम गुमसुम है। हरिद्वार में बादल लगे हैं। टिहरी में बुधवार को सुबह 5:30 बजे कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है। आग बुझने पर वन विभाग और स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। श्रीनगर में रात लगभग दो बजे हल्की बारिश हुई । यहां रात को तेज तूफान आया। रुद्रप्रयाग में देर रात से तड़के तक बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। यमुनोत्री घाटी में देर रात से सुबह तक बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। अभी बारिश थमी हुई हैं, लेकिन बारिश का मौसम बना हुआ है। थोड़ी बहुत बारिश के कारण यमुना घाटी में जंगलों की आग से छाई धुंध से राहत मिली है। चमोली जिले में भी देर रात से बारिश हो रही है। यहां भी जंगलों की आग बुझ गई है। बारिश से गर्मी से भी राहत मिली है। बदरीनाथ, हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। डीडीहाट में रुक रुक कर बारिश हो रही है। नैनीताल, लोहाघाट, अल्मोड़ा में हल्के बादल छाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

नरोत्तम ने साधा ममता और मुख्तार पर निशाना, कहा- एक हार के डर से तो दूसरा मार के डर से व्हीलचेयर पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 8 अप्रैल 2021। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने बयानों को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने व्हीलचेयर पर बयान देकर अचानक चर्चा में आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आजकल देश में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं