हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत आगे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जून 2024। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में 2024 के आम चुनावों में एक हाई-प्रोफाइल चुनावी लड़ाई देखने को मिल रही है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री से नेता बनीं भाजपा की कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता विक्रमादित्य सिंह से है। चौंतीस वर्षीय सिंह ने पहले दो विधानसभा चुनाव लड़े हैं, लेकिन संसदीय सीट के लिए यह उनका पहला प्रयास है। अब की बात करें तो मंडी की लोकसभा सीट पर किस की जीत होगी आज शाम तक इसका पता लग जाएगा। शुरुआती बढ़त में कंगना रनौत आगे चल रही है। उन्हें अब तक 434434 वोट मिले हैं और फिलहाल वह 59014 वोटों से आगे चल रही हैं।

– कंगना रनौत (बीजेपी) – 434434 वोट पड़े, 59014 आगे 
– विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) – 375420 वोट पड़े, 59014 पीछे 
– डॉ. प्रकाश चंद भारद्वाज (बहुजन समाज पार्टी) – 3437 वोट पड़े, 430997 पीछे 
– नरेंद्र कुमार (राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी)- 1930 वोट पड़े, 432504 पीछे 
– राखी गुप्ता (स्वतंत्र)- 801 वोट पड़े, 433633 पीछे 

इससे पहले मंडी लोकसभा सीट पर 2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी के राम स्वरूप शर्मा ने जीत दर्ज की थी, जिनका उस वक्त का वोट शेयर क्रमशः 49.97% और 68.75% रहा था।हालांकि, 17 मार्च, 2021 में  शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी थी और नवंबर में विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट पर जीत हासिल की ली। हाल ही के कुछ सालों में ये भी देखने को मिला है कि कंगना कई सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मुखर समर्थक रही हैं, लेकिन इस साल की शुरुआत में जब उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गई, तब वे ऑफिसियल तौर पर पार्टी में शामिल हो गई।

कंगना ने 24 मार्च को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट मकर लिखा था कि, “मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है, आज भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मैं लोकसभा चुनाव लड़ने के हाईकमान के फैसले का पालन करती हूं। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने पर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और एक विश्वसनीय जनसेवक बनने की उम्मीद करती हूं। धन्यवाद।”

बता दें कि कंगना के परदादा सरजू सिंह रनौत अपने टाइम में विधायक थे। उनकी मां आशा रनौत मंडी से एक स्कूल शिक्षिका के रूप में सेवानिवृत्त हुईं और उनके पिता अमरदीप रनौत एक व्यवसायी हैं। इससे पहले आशा रनौत ने एक बार उल्लेख किया था कि परिवार ने शुरू में कांग्रेस का समर्थन किया था, लेकिन कंगना के प्रभाव के कारण भाजपा के प्रति निष्ठा बदल गई। 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में मंडी में चुनाव प्रचार करते हुए, रनौत ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने दावा किया कि भारत वास्तव में 2014 में ही स्वतंत्र हुआ था और उन्होंने भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने की इच्छा व्यक्त की। 543 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में हुए थे, जबकि अंतिम चरण 1 जून को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में केंद्र में एक दुर्लभ तीसरा कार्यकाल चाह रही है।

Leave a Reply

Next Post

टूर्नामेंट में कैसा रहेगा भारत का बल्लेबाजी संयोजन? द्रविड़ ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क 04 जून 2024। भारतीय टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में यशस्वी जायसवाल की जगह संजू सैमसन को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए उतारा था। […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार