ठंड में वजन बढ़ता ही जा रहा है तो गर्म पानी में यह चीज डालकर पीना कर दें शुरू, फिर कुछ भी खाइए नहीं होगा वेट गेन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 02 जनवरी 2023। सर्दी का मौसम खाने-पीने का मौसम माना जाता है. इन दिनों बाजार में ताजी सब्जियों की बहार होती है. कड़कड़ाती ठंड में गर्मा-गर्म खाने का मजा कई गुना बढ़ जाता है. यही वजह है कि इस मौसम में अक्सर हम अपनी रूटीन डाइट से कुछ ज्यादा ही खा लेते हैं. जाहिर है स्वाद के चक्कर में ये अतिरिक्त खाना कैलोरी से होते हुए फैट में तब्दील होता है और हमारे वजन के बढ़ने का कारण भी बनता है. अगर आप भी ठंड के इस मौसम में वजन के बढ़ने से परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जो वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है. केवल अजवाइन और तुलसी से बनने वाला ये ड्रिंक न केवल आपका वजन कम करेगा बल्कि मौसमी बीमारियों को दूर रखने में भी ये बेहद कारगर है।

इसे बनाना बेहद आसान है. रात के वक्त साफ पानी में अजवाइन डालकर रख दें. रातभर पानी में भिगोने से सुबह तक अजवाइन अच्छे से फूल जाएगी. इसके बाद इसी पानी में तुलसी के कुछ पत्तियां डालकर पानी को अच्छी तरह से उबाल लें. मिश्रण को छानकर इसे कुछ ठंडा होने के बाद चाय की तरह पिएं. बेहतर होगा यदि इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पिया जाए. इसके नियमित इस्तेमाल से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

क्या हैं अजवाइन-तुलसी के फायदे

दरअसल, अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण होते हैं. इसमें डाइजेस्टिव फाइबर भी पाया जाता है. ये आंतों के अंदर जाकर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. इसी प्रकार तुलसी में एंटी वायरल और एंटी एलर्जिक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए तुलसी इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करती है. तुलसी और अजवाइन का ये कॉम्बिनेशन शरीर में से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में बेहद कारगर साबित होता है. साथ ही ये शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में भी मदद करता है. जिससे वजन तेजी से कम होता है।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा में बस-ट्रक की भयानक टक्कर में तीन की मौत, 20 जख्मी; मुख्यमंत्री ने राहत राशि का किया ऐलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 02 जनवरी 2024। ओडिशा के कटक जिले में एक बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में मंगलवार को कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 लोग जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना में तीन लोगों की […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ