सुरक्षा बलों ने कश्मीर में बख्शी स्टेडियम के आसपास के इलाकों में चलाया तलाशी अभियान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 22 दिसंबर 2025। सुरक्षा बलों ने यहां बख्शी स्टेडियम के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बख्शी स्टेडियम कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन स्थल है।  अमीराकदल और महाराजा बाजार के घनी आबादी वाले व्यावसायिक क्षेत्रों की कुछ आवासीय इकाइयों में विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद की तलाश के लिए खोजी कुत्तों और ‘मेटल डिटेक्टर’ की मदद ली गई।  अधिकारियों ने बताया कि अब तक सुरक्षा बलों को तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ विरोधी जांच और तलाशी अभियान बख्शी स्टेडियम के निकट स्थित क्षेत्रों में चलाए गए जो कश्मीर में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य स्थल है। 

लाल चौक स्थित ऐतिहासिक क्लॉक टावर अमीराकदल से कुछ ही दूरी पर स्थित है जहां तलाशी अभियान चलाया गया। क्लॉक टावर पिछले चार वर्षों में एक पर्यटन केंद्र में बदल गया है। 

Leave a Reply

Next Post

स्मार्ट ग्रिड से सशक्त भारत: ऊर्जा क्षेत्र का नया भविष्य

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 दिसंबर 2025। भारत का ऊर्जा क्षेत्र आज एक ऐसे दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां केवल बिजली उत्पादन नहीं, बल्कि ग्रिड की स्थिरता, ऊर्जा भंडारण और स्मार्ट वितरण भविष्य की दिशा तय करेंगे। नई दिल्ली में आयोजित एफआईसीसीआई इंडियन पावर […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'