रेल सुविधाओं के विस्तार पर व्यापारी लामबंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के MCB जिला पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने चेंबर के प्रमुख नेता संजीव ताम्रकार के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम राकेश रंजन से मुलाकात की। मनेंद्रगढ़ पहुंचे डीआरएम को प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र सौंपकर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित रेल सुविधाओं और औद्योगिक विकास से जुड़ी मांगें रखीं। बैठक में रेल प्रशासन की ओर से सकारात्मक रुख देखने को मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने आम लोगों और व्यापारिक वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। चेंबर के प्रयासों से शुरू किए गए 3AC कोच को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे देखते हुए ट्रेन में एक अतिरिक्त 2AC कोच जोड़ने की मांग की गई। इसके साथ ही चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन का विस्तार गोंदिया तक करने का आग्रह किया गया, ताकि क्षेत्र के लोगों को रायपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सके।

वर्तमान में सीमित दिनों में संचालित चिरमिरी-रीवा ट्रेन को यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सप्ताह के सातों दिन चलाने की मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का विस्तार चिरमिरी तक करने की मांग की। इससे मरीजों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को नागपुर के लिए सीधी रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। चिरमिरी से बिलासपुर के बीच नई MEMU ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया। चेंबर ने सुझाव दिया कि ट्रेन सुबह 5 बजे चिरमिरी से रवाना होकर 11 बजे बिलासपुर पहुंचे और वापसी में दोपहर 12 बजे बिलासपुर से रवाना होकर शाम 6 बजे चिरमिरी पहुंचे। रेल सुविधाओं के अलावा क्षेत्र में उद्योग और रोजगार बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। चेंबर ने पाराडोल से नागपुर हाल्ट रेल परियोजना के कार्य में तेजी लाने और इसे निर्धारित समय में पूरा कराने की मांग की।

Leave a Reply

Next Post

कुबेरेश्वरधाम: दो हजार सेवादार संभालेंगे भोजन की कमान

शेयर करेतीन रूटों पर बनी स्पेशल पार्किंग इंडिया रिपोर्टर लाइव सीहोर, 23 अगस्त 2026। सावन के अंतिम सोमवार और 25 अगस्त को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर सीहोर शहर से लेकर कुबेरेश्वरधाम तक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय 'सेवा संकल्प अभियान समिति' में शामिल....|....छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल....|....महाकाल मंदिर की तर्ज पर खजराना गणेश में भी लागू होगा ड्रेस कोड....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि पर भोपाल में आंदोलन....|....कुबेरेश्वरधाम: दो हजार सेवादार संभालेंगे भोजन की कमान....|....रेल सुविधाओं के विस्तार पर व्यापारी लामबंद....|....गौ माता पर सोशल मीडिया कमेंट को लेकर बवाल....|....रसोइयों को सीएम योगी का तोहफा: बोले- 2027 में बबुआ का सूपड़ा साफ....|....बिहान से जुड़कर शुरू किया कुम्हारी का कारोबार....|....राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार