सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं, उसे सत्ता से हटा देना चाहिए : शरद पवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 नवंबर 2024। राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन को सत्ता से हटा देना चाहिए क्योंकि उसे फसलों की कीमतों में गिरावट के कारण किसानों को होने वाली पीड़ा की कोई चिंता नहीं है। औरंगाबाद जिले के गंगापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गन्ना, सोयाबीन और ज्वार जैसी फसलों की कीमतें गिर गई हैं। पवार ने कहा, ‘‘देश की भूख मिटाने वाले किसान परेशान हैं, लेकिन सत्ताधारी दलों को इसकी कोई चिंता नहीं है। ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें सत्ता से बेदखल किया जाना चाहिए। पिछले नौ महीनों में 950 किसानों ने आत्महत्या की है। ऐसा इसलिए है कि वे अपनी लागत भी नहीं हासिल कर पा रहे हैं, जिससे उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र में राकांपा-कांग्रेस की सरकार थी, तब 71,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए गए थे। पवार ने कहा कि तत्काल एक और ऋण माफी की जरूरत है। पवार ने कहा कि लेकिन केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

क्रिसमस पर हंगामा मचाने के लिए तैयार है कर्मा ब्रो प्रोडक्शन की फ़िल्म "राजू जेम्स बॉन्ड" 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 11 नवंबर 2024। हिंदी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में पूरे भारत में 27 दिसंबर, 2024 को  सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कर्मा ब्रो प्रोडक्शन की फिल्म ‘राजू जेम्स बॉन्ड’ एक बेहतरीन मनोरंजक सिनेमा का वादा करती है। निर्माता रिलीज से पहले और […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म