खगोलविदों ने खोजी सबसे पुरानी आकाशगंगा, साढ़े 13 अरब साल अंतरिक्ष में यात्रा करने के बाद पहुंची रोशनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क 24 जून 2024। खगोलविदों की अंतरराष्ट्रीय  टीम ने नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (जेडब्ल्यूएसटी) का इस्तेमाल कर अब तक की सबसे पुरानी और सबसे दूर की आकाशगंगा की पहचान की है। एडवांस्ड डीप एक्स्ट्रागैलेक्टिक सर्वे (जेएडीइएस) टीम की ओर से पिछले महीने खोजी गई ये आकाशगंगा प्रारंभिक ब्रह्मांड के अध्ययन में मील का महत्वपूर्ण पत्थर साबित होने जा रही है। इस नई आकाशगंगा को जेड्स-जीएस-जेड14-0 नाम दिया गया है। दरअसल, जेडब्ल्यूएसटी  ने दो साल पहले काम करना शुरू किया है। खगोलविद इसका इस्तेमाल लाखों साल पहले के सफर को देखने के  लिए कर रहे हैं। यह उस पल की तरफ वापस देखने की कोशिश है जिसे ब्रह्मांडीय भोर कहते हैं, जब सबसे पहले तारे और आकाशगंगाएं बनी थीं।

15 गुना तक फैल चुका है प्रका
इटली के पीसा में स्कूओला नॉर्मले सुपीरियर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्टेफनो कार्नियानी व उनके सहयोगियों ने दूरबीन सेे किए गए अध्ययनों में पाया कि जेड्स-जीएस-जेड14-0 आकाशगंगा से आने वाला प्रकाश विस्तारित ब्रह्मांड के कारण 15 गुना तक फैल चुका है। मतलब यह है कि इसका प्रकाश 13.5 अरब साल तक अंतरिक्ष में यात्रा करने के बाद हम तक पहुंचा है, क्योंकि ब्रह्मांड की उम्र लगभग 13.8 अरब साल आंकी गई है। यह प्रकाश ब्लैक होल से नहीं, बल्कि तारों से आने का संकेत देता है।

Leave a Reply

Next Post

नवादा में UGC-NET पेपर लीक मामले की जांच करने पहुंची CBI टीम पर हमला, गाड़ियों में भी तोड़फोड़; 4 लोग गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नवादा 24 जून 2024 यूजीसी नेट पेपर लीक मामले की जांच करने दिल्ली से बिहार के नवादा पहुंची केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) टीम के साथ हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने रविवार को […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ