अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विपक्ष दलों ने उठाए सवाल, तो भड़के रिजिजू, कहा- हमारे देश की एकता…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 दिसंबर 2023। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को इंडिया गठबंधन से जुड़े कांग्रेस और डीएमके के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 के तहत विशेष संवैधानिक विशेषाधिकारों को निरस्त करने और क्षेत्र को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया ऐतिहासिक फैसले पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने को लेकर हमला किया। रिजिजू ने संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में लोकसभा की कार्यवाही का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया। साथ ही लिखा कि यह न केवल सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है, बल्कि इसके पीछे का मकसद हमारे देश की एकता के लिए बहुत खतरनाक है।

धनखड़ की फटकार
बता दें, केंद्रीय मंत्री द्वारा साझा किए गए वीडियो में डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला और कांग्रेस सदस्य वेणुगोपाल को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर शीर्ष अदालत के फैसले की आलोचना करते हुए सुना जा सकता है। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का कोई मजाक नहीं बना सकता है। दरअसल, डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला ने उच्च सदन में जम्मू-कश्मीर पर दो मसौदा विधेयकों पर चर्चा के दौरान कहा, ‘हर किसी को आत्मनिर्णय का अधिकार है जो कश्मीर के लोगों से अपील करता है।’

इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए धनखड़ ने कहा कि यह अनुचित है। देश की सर्वोच्च अदालत ने एक निर्णय दिया है। आप फैसले का मजाक नहीं उड़ा सकते। उन्होंने कहा, ‘भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर हम कांग्रेस और डीएमके के एजेंडे को सफल होने देंगे तो भारत टूट जाएगा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आत्मनिर्णय के लिए नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

भाटादूड़िया जैसा हमला... संभलने का मौका तक न दिया; पुंछ के घने जंगल आतंकियों के लिए बने मुफीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 दिसंबर 2023। आठ महीने पहले अप्रैल में भाटादूड़ियां में जिस प्रकार दहशतगर्दों ने घात लगाकर हमला किया था, ठीक उसी प्रकार सावनी इलाके में भी हमला किया गया। घने जंगलों में आतंकी पहले से घात लगाकर सैन्य वाहनों के गुजरने का इंतजार […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर