छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सली, एक जवान की मौत, दो घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नारायणपुर 15 जून 2024। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मुठभेड़  में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कुल 8 नक्सली मारे गए हैं। ड्यूटी के दौरान एक जवान की भी मौत हुई, जबकि दो घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। यह ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है।

सामने आई जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन तैनात हैं।

Leave a Reply

Next Post

जल संकट पर AAP की बैठक: आतिशी बोलीं- हमने हरियाणा से पानी देने की अपील की, चंडीगढ़ में अधिकारी करेंगे बातचीत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जून 2024। दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। कई इलाकों में दिल्लीवासियों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली में पानी की […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस